फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित के खेलने पर संदेह, हिटमैन बोले- मुझे नहीं पता..

Sun, 03 Nov 2024 03:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित अगर इस मुकाबले में अनुपलब्ध रहते हैं तो उनकी जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने के अंत में भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे रोहित?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम इस दौरे पर जाएगी। हालांकि, हिटमैन का पहले मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह पहले टेस्ट मैच में अनुपलब्ध रह सकते हैं। 

हिटमैन ने दिया यह जवाब
वहीं, जब रोहित से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा- "मुझे नहीं पता कि मैं जाऊंगा या नहीं, उम्मीद है कि ऐसा होगा।" दिग्गज बल्लेबाज ने अपने इस बयान से फैंस को असमंजस में डाल दिया है। बता दें कि, रोहित अगर इस मुकाबले में अनुपलब्ध रहते हैं तो उनकी जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारा भारत
मालूम हो कि, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए अहम होगी। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब भारत को हर हाल में पांच में से चार मुकाबले जीतने होंगे और एक मुकाबला ड्रॉ कराना होगा। इस हार से टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 62.82 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर काबिज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें