न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने से पहले रोहित के विश्व कप में 47 छक्के थे, लेकिन अब 51 छक्के हो गए है। क्रिस गेल विश्व कप में 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने विश्व कप की 23 पारियों में 43 छक्के लगाए।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
- 51* - रोहित शर्मा (27 पारी)
- 49 - क्रिस गेल (34 पारी)
- 43 - ग्लेन मैक्सवेल (23 पारी)
- 37- एबी डिविलियर्स (22 पारी)
- 37 - डेविड वॉर्नर (27 पारी)
इतना ही नहीं रोहित किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस विश्व कप में उन्होंने अब तक 28 छक्के लगाए हैं। इस मामले में भी रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे। वहीं, 22-22 छक्के के साथ ऑयन मॉर्गन और ग्लेन मैक्सवेल तीसरे नंबर पर हैं। मैक्सवेल ने इसी विश्व कप में अब तक 23 छक्के लगाए हैं। वहीं, मॉर्गन ने ऐसा 2019 विश्व कप में किया था।
- किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के
- 28 - रोहित शर्मा (2023)
- 26 - क्रिस गेल (2015)
- 22 - ऑयन मॉर्गन (2019)
- 22 - ग्लेन मैक्सवेल (2023)
- 21 - एबी डिविलियर्स (2015)
- 21 - क्विंटन डिकॉक (2023)