फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: विराट ने तोड़ा धोनी का एक और रिकॉर्ड, बतौर कप्तान बनाया अद्भुत कीर्तिमान

Wed, 29 Jan 2020 02:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई
विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में कप्तान कोहली ने 25 रन बनाने के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में बुधवार को खेले जा रहे मुकाबले में विराट ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
 
विज्ञापन

2 of 4
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने मैच में 25 रन बनाने के साथ ही धोनी को पीछे छोड़ते हुए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे अब धोनी से आगे निकल गए हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के अब 1126 रन हो गए हैं, वहीं धोनी के नाम पर 1112 रन दर्ज हैं। धोनी पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं तो ऐसे में विराट को वे पीछे शायद ही छोड़ पाएंगे। विराट से आगे इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (1273) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (1148) हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टी-20 में अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डुप्लेसिस पहले, विलियमसन दूसरे, विराट तीसरे और धोनी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ मैच में बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन बनाने का कारनामा किया था। उन्होंने डूप्लेसिस को पीछे करते हुए मात्र 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें