अगर भारत जीता तो न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान में लगातार दूसरी टी20 सीरीज में हराएगा। इससे पहले 2020 में भारत ने न्यूजीलैंड को उसके घर में टी20 सीरीज में 5-0 से हराया था। दूसरे टी20 में बहुत से फैन्स इस बात से परेशान रहे कि मैच टीवी पर कैसे देखें। ऐसे में हम आपको यह बता रहे हैं कि टीवी पर आप तीसरा मैच कैसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ इंतजाम करने होंगे।
अगर आपके यहां डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। अगर आपके यहां फ्री डिश नहीं है तो फायर स्टिक के जरिये अमेजन प्राइम टीवी पर लाइव मैच देख सकते हैं। फायर स्टिक को स्मार्ट टीवी से जोड़कर उस पर अमेजन प्राइम का अपना अकाउंट लॉग इन करें और फिर टीवी पर मैच का लुत्फ उठाएं।
तीसरे और आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टिम साउदी कीवी टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, मार्क चैपमैन को स्क्वॉड से जोड़ा गया है। वहीं, भारतीय टीम का पूरा दारोमदार एकबार फिर सूर्यकुमार यादव पर होगा। टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक और संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कुलदीप यादव भी खेल सकते हैं।
कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 22 नवंबर यानी मंगलवार को है।
कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नेपियर के मैक्लीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 11:30 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के टी20 मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। ऐसा सिर्फ डीडी फ्री डिश पर है। डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
तीसरे टी20 के लिए दोनों टीमें:
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव , हर्षल पटेल।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी।