फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: रॉस टेलर ने बताया सूर्यकुमार को रोकने का तरीका, बोले- दूसरे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करो

Tue, 22 Nov 2022 12:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच में शतक लगाकर मैच न्यूजीलैंड से छीन लिया था। ऐसे में रॉस टेलर ने तीसरे मैच से पहले कीवी गेंदबाजों को बताया है कि उन्हें कैसे रोकना है। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच नेपियर में है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने अपने गेंदबाजों को बताया है कि सूर्यकुमार यादव को कैसे रोकना है। हालांकि, उन्होंने सूर्यकुमार को रोकने का काफी मजेदार तरीका बताया है। टेलर ने अपने गेंदबाजों से कहा है कि वह सूर्यकुमार के अलावा दूसरे बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा गेंद खिलाने की कोशिश करें। इसी तरीके से ही सूर्यकुमार को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार शानदार लय में थे। उन्होंने 51 गेंद पर 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 11 चौके और सात छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार के शतक के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा और कीवी टीम इसके जवाब में 126 रन ही बना पाई और मैच 65 रन से हार गई। 

न्यूजीलैंड की इस हार के बाद रॉस टेलर ने कहा है कि "जितना हो सके दूसरे बल्लेबाज को गेंदबाजी करो।आखिरकार वह भी इंसान है और गलतियां करेगा। जब आपके पास बराबर का मौका होगा, तो आपको ऐसे मौके पकड़ने होंगे। लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है। वह एमसीजी पर छक्के मार रहा था और वे 10,15 रो के पीछे जा रहे थे। अगर वह मैकलीन पार्क में इस तरह से हिट करता है, तो वे छक्के मैदान से बाहर जाएंगे।"
विज्ञापन


मैकलीन पार्क की पिच के बारे बताते हुए टेलर ने कहा "यह एक डराने वाली जगह है और इनमें से कुछ भारतीय गेंदबाज पहले भी यहां आ चुके हैं। लेकिन उनमें से कुछ भारतीय खिलाड़ी, जो नेपियर नहीं गए हैं उनके लिए यह एक डराने वाली जगह हो सकती है।" नेपियर के मैदान में अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। 

इस साल सूर्यकुमार यादव शानदार लय में रहे हैं। वह 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल दो शतक लगाए हैं और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। इसी साल टी20 विश्व कप के दौरान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया और अब अपनी स्थिति और मजबूत की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें