फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ ODI Live Streaming: इंदौर में छठी बार वनडे खेलेगा भारत, कभी नहीं मिली हार, जानें कहां देख पाएंगे मैच

Tue, 24 Jan 2023 07:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI Live Streaming, Telecast: भारत अगर इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह सीरीज में उसका सफाया कर देगा। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 12 रन और दूसरा मैच रायपुर में आठ विकेट से जीती थी। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर में मंगलवार (24 जनवरी) को खेला जाएगा। टीम इंडिया होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 2017 के बाद खेलने उतरेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया को अब तक वनडे में हार नहीं मिली है। ऐसे में भारत की नजर उस क्रम को जारी रख न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी।
विज्ञापन

भारत अगर इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह सीरीज में उसका सफाया कर देगा। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 12 रन और दूसरा मैच रायपुर में आठ विकेट से जीती थी। भारत की नजर लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी। उसने पिछली सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया था। भारत घरेलू मैदान पर पिछली बार 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सभी मैच जीतने में सफल रहा था। तब उसने पांच मैचों की सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया था। उस सीरीज में गौतम गंभीर टीम इंडिया के कप्तान थे।

इंदौर में भारत का प्रदर्शन
साल खिलाफ नतीजा
2006 इंग्लैंड भारत 7 विकेट से जीता
2008 इंग्लैंड भारत 54 रन से जीता
2011 वेस्टइंडीज भारत 153 रन से जीता
2015 दक्षिण अफ्रीका भारत 22 रन से जीता
2017 ऑस्ट्रेलिया भारत 5 विकेट से जीता

आइए जानते हैं तीसरे वनडे के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 24 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर एक बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी फ्री डिश पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें