फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: तीसरे दिन ऋद्धिमान साहा की जगह केएस भरत कर रहे विकेटकीपिंग, बीसीसीआई ने बताया कारण

Sat, 27 Nov 2021 10:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन हालांकि भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह केएस भरत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
केएल भरत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम और विल यंग की सलामी जोड़ी मैदान पर है। तीसरे दिन हालांकि भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह केएस भरत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विज्ञापन


दरअसल तीसरे दिन का खेल शुरू होने से थोड़ी देर पहले बीसीसीआई ने इस संबंध में अपडेट जारी किया और बताया कि आज विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएस भरत के हाथों में होगी। इसमें कहा गया कि ऋद्धिमान साहा की गर्दन में खिंचाव है और इस वजह से भरत विकेट के पीछे का भार संभालेंगे। 

बीसीसीआई की तरफ से शुक्रवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, 'ऋद्धिमान साहा की गर्दन में खिंचाव है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी गैरमौजूदगी में केएस भारत विकेटकीपिंग करेंगे।'
विज्ञापन




37 वर्षीय साहा को इस मैच में मौका मिला है और उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी भी की थी। हालांकि साहा बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टिम साउदी ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। साहा ने दूसरे दिन 55 ओवर तक विकेटकीपिंग की लेकिन तीसरे दिन के सुबह की सत्र में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें