भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा। इस मुकाबले कीवी टीम टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी जीत का सफर जारी रखने उतरेगी। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान दिया है। उनका कहना है कि मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों टीमों के लिए स्पिन से निपटना चुनौती
आज से कानपुर में शुरू हो रहे मैच को लेकर क्रिकेट कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुकाबले में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस बात की तरफ संकेत दिया है कि मैच में स्पिनर की भूमिका निर्णयायक होगी। रहाणे के मुताबिक, दोनों टीमे के बल्लेबाजों के लिए टर्निंग ट्रैक पर खेलना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि जब तक टीम जीत रही है तब तक कोई शिकायत नहीं हैं। मैच के पूर्व संध्या पर रहाणे ने कहा, यह पिच दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी। हम कभी इस तरह की पिच पर नहीं खेले हैं, बल्लेबाज जब एक बार अंदर आ जाते हैं तो उन्हें इसका सबसे ज्यादा उपयोग करना होगा, हम जब तक सीरीज और मैच जीत रहे है्ं हम पिच को लेकर परेशान नहीं हैं।
हम नहीं जानते विकेट कैसा होगा
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विकेट को लेकर बात करते हुए आगे कहा कि हम नहीं जानते कि विकेट कैसा व्यहार करेगा, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा हम परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाएंगे। कप्तान के मुताबिक, हाँ, हम खुश हैं, मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा व्यवहार करेगा, हमें जिस तरह का विकेट दिया जाता है और जिस तरह की परिस्थितियां होती हैं हमें उसके साथ तालमेल बिठाना होता है जिसके लिए हम तैयार होते हैं।
मैच के कुछ देर पहले होगी प्लेइंग इलेवन की घोषणा
दोनों टीमों ने अभी तक तक इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। ऐसा कहा जा रहा कि टॉस से कुछ देर पहले भारत और न्यूजीलैंड अपनी-अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसारा किया है कि वह इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे।