फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में लगाया शतक, यह करिश्मा करने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर

Fri, 26 Nov 2021 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूजलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर भारत के तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले साल 1955 में हैदराबाद में न्यूजलैंड के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज एजी कृपाल सिंह ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानुपर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ेते हुए अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया। उन्होंने अपना शतक 157 गेंदों पर पूरा किया जिसमें 12 चौके सहित दो छक्के भी जड़े। श्रेयस भारत की तरफ से डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 16वें बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वह भारत के तीसरे क्रिकेट हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया है। श्रेयस ने इस मुकाबले में जिस तरह बल्लेबाजी की उसे देखते हुए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वह 171 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन



यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी
न्यूजलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर भारत के तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले साल 1955 में हैदराबाद में न्यूजलैंड के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज एजी कृपाल सिंह ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। वहीं, 1976 में ऑकलैंड के इडन पार्क में कीवियों के खिलाफ खेलते हुए 124 रन बनाए थे।

वहीं करीब 45 साल बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इतिहास दोहराते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया। वह कानपुर के ग्रीन पार्क में डेब्यू टेस्ट मैच मैच में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले साल 1969 में गुंडप्पा विश्वनाथ ने कीवियों के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने का करिश्मा किया था।

 डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 16वें खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर भारत के 16वें क्रिकेटर हैं जिन्होंने डेब्यू मैच में शतक लगाया है। उनसे पहले लाला अमरनाथ, दीपक शोधन, एजी कृपाल सिंह, अब्बास अली बेग, हनुमंत सिंह, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुरिंदर अमरनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्रवीण आमरे, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ लगा चुके हैं। डेब्यू पारी में शतक जड़ने वाला श्रेयस 13वें भारतीय क्रिकेटर हैं। अपनी ही जमीन पर ये कारनामा करने वाले श्रेयस 10वें भारतीय क्रिकेटर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें