फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बारिश बिगाड़ सकती है भारत का खेल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Sat, 25 Jun 2022 07:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच बारिश बाधा बन सकती है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और पानी गिरने की भी संभावना है। हालांकि, पूरा मैच धुलने की आशंका कम है। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी और वीवीएल लक्ष्मण कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ भारत अब तक कोई टी20 मैच नहीं हारा है और आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक दोनों मैच जीतकर भविष्य के कप्तान का दावा ठोकने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


वीवीएस लक्ष्मण ने भी अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाया था, अब सीनियर टीम के साथ भी अपना सफर जीत के साथ शुरू करना चाहेंगे। हालांकि, बारिश इस मैच में बाधा बन सकती है और हार्दिक-लक्ष्मण के सपने पर पानी फेर सकती है। 

पहले मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरे दिन आसमान साफ रहने की संभावना कम है। वहीं, मैच के दिन बारिश की संभावना 86 फीसदी है। पहले टी20 से कुछ घंटे पहले बारिश होने की संभावना है, जबकि मैच के दौरान बारिश की 26 प्रतिशत संभावना है। तापमान 17 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। इस वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। 

कैसी रहेगी पिच?
डबलिन के मैदान में अब तक तीन टी20 मैच हुए हैं और पहली पारी का औसत सिर्फ 132 रन है। इससे समझा जा सकता है कि यहां की पिच पर बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर खेलेगी। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। हालांकि, दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी आसान नहीं होगी। डबलिन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को आमतौर पर पिच से कोई मदद नहीं मिलती है। 
विज्ञापन

भारत और आयरलैंड की संभावित टीमें

भारत
ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन/राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल/अर्शदीप सिंह, आवेश खान/ उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।

आयरलैंड
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), कर्टिस कैंपर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, क्रेग यंग, एंडी मैकब्रिन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें