लेकिन अब हालात बदल चुके हैं, चेन्नई में टीम इंडिया को 22 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया को पहली बार साल 1999 में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, तब पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में भारत को 12 रन से शिकस्त दी थी। मुकाबला 13 फरवरी यानी शनिवार सुबह 9 बजकर तीस मिनट पर शुरू हो जाएगा। टॉस 9 बजे होगा।
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों का प्रसारण अधिकार बीसीसीआई ने स्टार नेटवर्क को दे रखा है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
हॉटस्टार (Hotstar) में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं। शुरुआती दो चेन्नई तो आखिरी के दो टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे।