फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: धोनी से भी बड़े कप्तान बने कोहली, दो दिन तक चले टेस्ट में तोड़ा 'विराट' रिकॉर्ड

Fri, 26 Feb 2021 08:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहला डे-नाइट टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के साथ ही विराट कोहली घरेलू सरजमीं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच (22) जीतने वाले कप्तान बन गए।
विज्ञापन

2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (21) को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर कप्तान के रूप में सर्वाधिक 21 जीत के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। आंकड़ों में बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 22 में जीत, दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
भारतीय सरजमीं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में 21 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ खेले। 
  • विराट कोहली -22*
  • महेंद्र सिंह धोनी-21
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन -13
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @ICC
बात करें मैच की तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। 145 रन के साथ उन्हें 33 रन की मामूली बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में तो इंग्लैंड की हालत और खराब थी। 81 रन पर आउट होने के बाद भारत के सामने मेहमानों ने 49 रन का आसान लक्ष्य रखा, जिसे रोहित शर्मा (25*) और शुभमन गिल (15*) ने मिलकर 7.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और 10 विकेट से भारत की जीत सुनिश्चित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें