अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
कोहली ने मैच की जीत में इन दोनों स्पिनरों की अहम भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘एक विचित्र मैच जो दो दिन में खत्म हो गया। जब जड्डू (रविंद्र जडेजा) चोटिल हो गया था तो काफी लोग चिंतित हो गए थे, लेकिन तभी अक्षर आता है, वह थोड़ी तेजी से गेंदबाजी करता है और ऊंचाई से भी। अगर विकेट में कुछ होता तो वह काफी खतरनाक हो सकता है। मुझे लगता है कि हमें देखना होगा कि अश्विन ने क्या किया। टेस्ट में वह वर्तमान युग का लीजेंड है। बतौर कप्तान मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरी टीम में है।’