फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Video: रवि शास्त्री ने नेट्स पर की गेंदबाजी, नासिर हुसैन के सामने केविन पीटरसन बने स्पिन के मास्टर

Mon, 04 Jul 2022 08:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

बाएं हाथ के स्पिनर रहे शास्त्री की गेंदों का सामना कर केविन पीटरसन स्पिन खेलने की कला को बताते हुए नजर आए। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन मौजूद थे।
विज्ञापन
केविन पीटरसन को गेंदबाजी करते रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ने के बाद वापस कमेंट्री करने लगे हैं। इनदिनों शास्त्री इंग्लैंड में स्काई स्पोर्ट्स के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में कमेंट्री कर रहे हैं। इसी बीच, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शास्त्री गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी गेंदों का सामना इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर रहे शास्त्री की गेंदों का सामना कर केविन पीटरसन स्पिन खेलने की कला को बताते हुए नजर आए। इस दौरान इंग्लैंड के एक और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन मौजूद थे। दरअसल, मैच में कमेंट्री के साथ-साथ स्काई स्पोर्ट्स बीच-बीच में एक्सपर्ट से खेल को समझने का मौका भी दर्शकों को देता है।



पीटरसन इस वीडियो में यह समझाते हुए नजर आए कि कैसे कोई बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों का सामना कर सकता है। वह यह बता रहे थे कि स्पिनर्स की गेंद को सिर्फ रोकना नहीं होता है। उनकी गेंदों पर अलग-अलग शॉट से रन भी बनाया जा सकता है। किस तरह का स्टांस लेना चाहिए और किस तरह फ्रंटफुट और बैकफुट पर आकर ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहिए।
विज्ञापन


पीटरसन ने वीडियो के दौरान समझाया, "मैं गेंद की लेंथ को देख रहा हूं और यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि हर एक शॉट वास्तव में एक रन बनाने वाला शॉट हो।" पीटरसन के करियर की बात करें तो उन्होंने 104 टेस्ट मैच में 8181 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.28 का रहा। उन्होंने 23 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। वनडे में पीटरसन के नाम 136 मैच में 40.37 की औसत से 4440 रन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें