'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों की 23 पारियों में 68.80 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1376 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम छह शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। बतौर टेस्ट कप्तान यह उनकी पहली सीरीज है और नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेंगे। इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर समेत कुल 28 भारतीय इंग्लैंड में शतक लगा चुके हैं। इनमें अजीत अगरकर और अनिल कुंबले भी शामिल हैं। अब सवाल यह है कि क्या यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस लिस्ट का हिस्सा बन पाएंगे?
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : BCCI
द्रविड़ इंग्लैंड में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय
'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों की 23 पारियों में 68.80 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1376 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम छह शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने चार शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 17 मैचों की 30 पारियों में 1575 रन बनाए। वहीं, दिलीप वेंगसरकर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने भी इस धरती पर चार शतक ठोके।
यहां देखिये इंग्लैंड में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची...
बल्लेबाज
मैच
पारियां
रन
औसत
शतक
अर्धशतक
राहुल द्रविड़
13
23
1376
68.80
6
4
सचिन तेंदुलकर
17
30
1575
54.31
4
8
दिलीप वेंगसरकर
13
23
960
48.00
4
4
सौरव गांगुली
9
15
915
65.35
3
5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
9
16
625
41.66
2
2
सुनील गावस्कर
16
28
1152
41.14
2
8
विराट कोहली
17
33
1096
33.21
2
5
विजय मर्चेंट
6
11
527
47.90
2
2
ऋषभ पंत
9
17
556
32.70
2
2
केएल राहुल
9
18
614
34.11
2
1
रवि शास्त्री
9
16
503
33.53
2
1
अजीत आगरकर
4
6
210
42.00
1
0
अब्बास अली बेग
2
4
165
41.25
1
0
रवींद्र जडेजा
12
23
642
29.18
1
3
कपिल देव
13
20
638
35.44
1
4
अनिल कुंबले
10
14
222
18.50
1
0
विजय मांजरेकर
6
11
296
26.90
1
1
वीनू मांकड़
6
10
395
39.50
1
2
मुश्ताक अली
5
9
308
34.22
1
2
मंसूर अली पटौदी
3
6
269
44.83
1
1
संदीप पाटिल
2
2
191
191.00
1
1
चेतेश्वर पुजारा
16
32
870
29.00
1
5
अजिंक्य रहाणे
16
31
864
28.80
1
6
वीरेंद्र सहवाग
6
10
278
27.80
1
1
रोहित शर्मा
7
14
524
40.30
1
2
पॉली उमरीगर
8
15
273
18.20
1
0
मुरली विजय
7
14
428
30.57
1
2
गुंडप्पा विश्वनाथ
13
24
858
39.00
1
9
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार गिल ने बनाए थे कुल 452 रन
अब सवाल यह उठता है कि क्या शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे धाकड़ युवा बल्लेबाज इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर पाएंगे? भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 2020 में डेब्यू किया था। अब तक खेले 32 टेस्ट मैचों में उनके नाम 1893 रन दर्ज हैं। उनका औसत 59.92 का है। इस प्रारूप में पांच शतक और सात अर्धशतक लगा चुके गिल इंग्लैंड के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। 2024 में जब वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरे थे तब उन्होंने नौ पारियों में 452 रन बनाए थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी।
जायसवाल 2023 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल 2023 से भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 52.88 के औसत से 1798 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 2023 से चार शतक और इतने ही अर्धशतक की मदद से 1164 रन बनाए हैं। गिल भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2023 से लेकर अबतक 1157 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। कोहली (1111) और जडेजा (847) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।