फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: पांच साल में 10 करोड़ कमाने के लिए लड़की ने बनाएं आठ बॉयफ्रेंड, फिर ऐसे खुली पोल और पहुंच गई जेल

Wed, 18 Jun 2025 02:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: एक लड़की पांच साल में करोड़पति बनने के लिए अपनी खूबसूरती को हथियार बनाया और आठ बॉयफ्रेंड्स को लूट लिया। यह पूरा मामला चीन का है। 24 वर्ष की एक लड़की, जिसका नाम यिन शुए है।
विज्ञापन
पांच साल में 10 करोड़ कमाने के लिए लड़की ने बनाएं आठ बॉयफ्रेंड - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: हर किसी की करोड़पति बनने की चाहत होती है। इसके लिए लोग नियमित बचत और निवेश भी करते हैं। अगर आपको पांच साल में करोड़पति बनना हो, तो आप क्या करेंगे? बिजनेस या कोई दूसरा काम, जिससे आपकी कमाई हो, लेकिन एक लड़की ने करोड़पति बनने के लिए कुछ ऐसा किया जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, एक लड़की पांच साल में करोड़पति बनने के लिए अपनी खूबसूरती को हथियार बनाया और आठ बॉयफ्रेंड्स को लूट लिया। यह पूरा मामला चीन का है। 24 वर्ष की एक लड़की, जिसका नाम यिन शुए है ने अमीर बनने के लिए आठ बॉयफ्रेंड बनाए। यिन शुए का परिवार गरीब है। इसलिए उसने पांच साल में 10 करोड़ रुपए कमाकर अमीर बनने की योजना बनाई। 

इसके लिए उसने अपनी खूबसूरती को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। उसने सबसे पहले नौकरी छोड़ दी और फिर खूबसूरत दिखने के लिए सारी जमा-पूंजी प्लास्टिक सर्जरी पर लगा दी। यिन शुए ने फिटनेस रूटीन, अच्छी ड्रेसिंग स्टाइल सीखकर इंटरनेट पर अमीर लोगों को निशाना बनाने लगी। 
विज्ञापन


Viral Video: पार्लर वाली ने बिगाड़ी लड़की की मेहंदी, दूल्हा-दुल्हन की जगह बना दिया पापी गुड्डा-गुड़िया

यिन बॉयफ्रेंड्स के घर रुकने का मौका मिलने पर डिजाइनर बेल्ट, महंगे सोफे, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लेती थी। इसके बाद वह सभी सामानों को ऑनलाइन सेकेंड-हैंड प्लेटफॉर्म्स पर बेच देती थी। इस तरह उसने सिर्फ कुछ महीनों में आठ अमीर लोगों से 2 लाख युआन (करीब 22 लाख रुपए) लूट ली। 

Viral Video: इस किचन टिप्स से फटाफट साफ हो जाएंगे बर्तन! कामवाली की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, वीडियो हुआ वायरल

कैसे पकड़े गई महिला

हालांकि, नौवें बॉयफ्रेंड को फंसाने के चक्कर में वो पकड़ी गई। दरअसल, वह वेलेंटाइन डे पर नौवें बॉयफ्रेंड का घर लूटते समय कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बुला लिया और यिन को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस के सामने यिन ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें