फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड में सबसे सफल भारतीय कप्तान कौन; सर्वश्रेष्ठ पारी किसने खेली और सर्वाधिक छक्के किसने लगाए?

Tue, 17 Jun 2025 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम वहां 2011, 2014, 2018 और 2021 में भी दौरे पर गई, लेकिन सीरीज नहीं जीत सकी है। क्या 18 साल का सूखा भारत खत्म कर पाएगा? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया में एक नई शुरुआत करेगी। हालांकि, एक युवा टीम इंडिया के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इंग्लैंड की टीम बदलाव के दौर से गुजर चुकी है और उनकी जमीन पर उन्हें हराना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर 2007 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन


2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम वहां 2011, 2014, 2018 और 2021 में भी दौरे पर गई, लेकिन सीरीज नहीं जीत सकी। अब गिल एंड कंपनी पर 18 साल के सूखे को खत्म करने की जिम्मेदारी होगी। इसी कड़ी में हम आपको इंग्लैंड में भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले भारतीय और सर्वश्रेष्ठ छक्के लगाने वाले भारतीय के बारे में भी बताएंगे...

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में (कम से कम 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में) सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड किसी अंग्रेज के नाम नहीं, बल्कि भारत के 'दीवार' के नाम है। राहुल द्रविड़ ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए हैं। उनका औसत 60.93 का है। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केविन पीटरसन हैं। उनका औसत 58.55 का है। इसके बाद 58.08 के औसत के साथ जो रूट, 55.64 के औसत के साथ ग्राहम गूच और 51.73 के औसत के साथ सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट में शीर्ष पांच औसत वाले बल्लेबाजों में रूट ही एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
वहीं, भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल इसमें शीर्ष पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केवल नौ पारियों में 26 छक्के जड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी इंग्लिश टीम के खिलाफ दो दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महान इयान बॉथम हैं। बॉथम ने भारत के खिलाफ 24 छक्के लगाए हैं। 21-21 छक्कों के साथ ऋषभ पंत और कपिल देव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ पारी
वहीं, बात करें भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में तो इस लिस्ट में महान ग्राहम गूच शीर्ष स्थान पर हैं। हालांकि, करुण नायर भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनके अलावा किसी भारतीय ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक तिहरा शतक नहीं लगा पाया है। करुण ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया था। इसी सीरीज में उन्होंने अपनी तीसरी पारी में नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में यह ग्राहम गूच के 333 रन के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। एलिस्टेयर कुक की 294 रन की पारी तीसरे, ज्यॉफ्री बॉयकॉट की नाबाद 246 रन की पारी चौथे, इयान बेल की 235 रन की पारी पांचवें और विराट कोहली की 235 रन की पारी छठे स्थान पर है। इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय का टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर 221 रन का है, जो गावस्कर ने बनाए थे। द्रविड़ 217 रन की पारी के साथ दूसरे और सचिन तेंदुलकर 193 रन के साथ तीसरे स्थान पर है।
 



इंग्लैंड में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा जीत (भारतीय कप्तान)
भारत ने भले ही 2007 के बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज न जीती हो, लेकिन उस देश में सबसे सफल भारतीय कप्तान के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में नौ टेस्ट खेले और इसमें से तीन में जीत हासिल की। पांच टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा। वहीं, कोहली के बाद कपिल देव और राहुल द्रविड़ का नंबर आता है। कपिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में तीन में से दो टेस्ट जीते और एक टेस्ट ड्रॉ रहा। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में सिर्फ तीन टेस्ट में कप्तानी की है और एक जीता है, जबकि दो ड्रॉ रहे थे। 2007 में तीन मैचों की सीरीज के दौरान द्रविड़ ने कप्तानी की थी और भारत ने वह सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। 

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान
कप्तान मैच जीते हारे ड्रॉ
विराट कोहली 9 3 5 1
कपिल देव 3 2 0 1
राहुल द्रविड़ 3 1 1 1
सौरव गांगुली 4 1 1 2
अजीत वाडेकर 6 1 3 2
एमएस धोनी 9 1 7 1
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो लिस्ट में जो रूट सबसे आगे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मुकाबले में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 2846 रन (30 मैचों की 55 पारियों में) बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.08 का रहा है। इनमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 32 मैचों की 53 पारियों में 2535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.73 का रहा। तेंदुलकर ने सात शतक और 13 अर्धशतक लगाए। सुनील गावस्कर 2483 रन के साथ तीसरे, एलिस्टेयर कुक 2431 रन के साथ चौथे और विराट कोहली 1991 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में सचिन 1575 रन के साथ शीर्ष पर हैं। राहुल द्रविड़ 1376 रन के साथ दूसरे, गावस्कर 1152 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें