इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान शोएब बशीर स्ट्राइक पर थे जब सरफराज खान ने उन्हें छेड़ा। रवींद्र जडेजा से बात करते हुए भारतीय बल्लेबाज ने कहा, "इसे तो हिंदी नहीं आती होगी"। इसके जवाब में इंग्लिश खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के चौथे टेस्ट रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन सात विकेट गंवाकर 219 रन बना चुकी है। इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें सरफराज खान को इंग्लिश गेंदबाज शोएब बशीर को छेड़ते गया।
विज्ञापन
सरफराज ने ली शोएब की चुटकी
इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान शोएब बशीर स्ट्राइक पर थे जब सरफराज खान ने उन्हें छेड़ा। रवींद्र जडेजा से बात करते हुए भारतीय बल्लेबाज ने कहा, "इसे तो हिंदी नहीं आती होगी"। इसके जवाब में इंग्लिश खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मुझे थोड़ी-थोड़ी हिंदी आती है"। दरअसल, शोएब पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी हैं जिनका जन्म इंग्लैंड में हुआ। वह इंग्लिश टीम के परिवेश में पले हुए हैं। जडेजा ने उन्हें रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके।
भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।