फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने पर कैसा था टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल? सामने आया वीडियो

Fri, 28 Jun 2024 08:29 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना

सार

भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। 2014 के बाद पहली बार टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची है। भारत की इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। 2014 के बाद पहली बार टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची है। भारत की इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें चुप-चाप कोने में बैठे देखा जा रहा है। उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शर्मा-टीम इंडिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने लिया इंग्लैंड से बदला
बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट के 2007 के शुरूआती चरण की चैम्पियन भारतीय टीम इस तरह तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया। टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
मैच का हाल
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने रोहित (39 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 73 रन की साझेदारी की बदौलत मुश्किल पिच पर सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। फिर भारत ने अपने स्पिनर अक्षर (23 रन देकर तीन विकेट) और कुलदीप (19 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को महज 16.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर (23), हैरी ब्रूक (25), जोफ्रा आर्चर (21) और लियाम लिविंगस्टोन (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें