पंत, राहुल, जडेजा, सुंदर और नीतीश का रिकॉर्ड
पंत ने अब तक किसी भी टेस्ट की चौथी पारी यानी टारगेट चेज करते हुए 17 टेस्ट में बल्लेबाजी की है। इसकी 11 पारियों में उन्होंने 51.77 की औसत से 466 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए वह 83.6 फीसद कंट्रोल के साथ बल्लेबाजी करते हैं। उनके अलावा मौजूदा लाइन अप में किसी अन्य बल्लेबाज का चौथी पारी में ऐसा रिकॉर्ड नहीं है। केएल राहुल का चौथी पारी में 26.42 का औसत है। उन्होंने 18 पारियों में 370* रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, जबकि रवींद्र जडेजा ने चौथी पारी में 12 पारियों में 15.30 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने चौथी पारी में पांच पारियों में 15.00 की औसत से 60 रन बनाए हैं। वहीं, नीतीश ने अब तक चौथी पारी में एक ही बार बल्लेबाजी की है और उसमें एक रन बनाया है।
चौथी पारी में इन बल्लेबाजों के आंकड़े
| बल्लेबाज |
पारियां |
रन |
औसत |
| ऋषभ पंत |
11 |
466 |
51.77 |
| के.एल. राहुल |
18 |
370 |
26.42 |
| रवींद्र जडेजा |
12 |
153 |
15.30 |
| वॉशिंगटन सुंदर |
5 |
60 |
15.00 |
| नीतीश रेड्डी |
1 |
1 |
1.00 |
200 से कम का स्कोर चेज करते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
पंत से अच्छा औसत चौथी पारी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी नहीं था। कोहली ने ऐसी 32 पारियों में 42.38 की औसत से 1102 रन बनाए। वहीं, रोहित ने ऐसी 22 पारियों में 27.22 की औसत से 490 रन बनाए थे। टीम इंडिया को पांचवें दिन सबसे ज्यादा उम्मीद पंत और राहुल की जोड़ी से होगी। इन्हें भारत को लक्ष्य के करीब ले ही जाना होगा। SENA देशों में (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट में 200 या इससे कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। उसने इस मैच से पहले 13 बार 200 या इससे काम के लक्ष्य को चेज किया है और नौ बार जीत हासिल की है। एक मैच में भारतीय टीम को हार मिली और तीन टेस्ट ड्रॉ रहे।
इंग्लैंड में भारत का सर्वोच्च सफल रन चेज
| रन चेज |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 174/6 |
इंग्लैंड |
द ओवल |
1971 |
| 136/5 |
इंग्लैंड |
लॉर्ड्स |
1986 |
| 73/3 |
इंग्लैंड |
ट्रेंट ब्रिज |
2007 |
लॉर्ड्स और इंग्लैंड में भारत का चेज करते हुए रिकॉर्ड
हालांकि, लॉर्ड्स में और इंग्लैंड में भारत का रन चेज उतना शानदार नहीं रहा है। टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में सिर्फ तीन टेस्ट जीते हैं और इनमें से सिर्फ 1986 में स्कोर चेज किया था। तब कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 136 रन चेज किया था और पांच विकेट से मैच जीत था। कपिल देव प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इंग्लैंड में भारत के सफल रन चेज की बात करें तो सिर्फ तीन मौके ऐसे आए हैं, जब टीम ने वहां सफल रन चेज किया है। लॉर्ड्स में 1986 में जीत के अलावा ओवल में 1971 में और नॉटिंघम में 2007 में भारत ने चौथी पारी में सफल चेज किया था। 1971 में ओवल में भारत ने 174 रन चेज किया (छह विकेट गंवाकर) और 2007 में नॉटिंघम (ट्रेंट ब्रिज) में भारत ने 73 रन चेज किया था। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में दो बार 200 से कम के लक्ष्य को चौथी पारी में डिफेंड किया है। उसने ऐसा 2019 में आयरलैंड के खिलाफ और 1955 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।
लॉर्ड्स में सबसे कम सफलतापूर्वक बचाव किए गए स्कोर
| लक्ष्य |
टीम |
स्कोर |
विरोधी टीम |
साल |
| 124 |
ऑस्ट्रेलिया |
62 |
इंग्लैंड |
1888 |
| 182 |
इंग्लैंड |
38 |
आयरलैंड |
2019 |
| 183 |
इंग्लैंड |
111 |
दक्षिण अफ्रीका |
1955 |
| 239 |
इंग्लैंड |
68 |
न्यूजीलैंड |
2013 |
| 272 |
भारत |
120 |
इंग्लैंड |
2021 |
| 283 |
पाकिस्तान |
207 |
इंग्लैंड |
2016 |
| 296 |
इंग्लैंड |
223 |
वेस्टइंडीज |
1995 |
| 309 |
दक्षिण अफ्रीका |
151 |
इंग्लैंड |
1935 |
| 319 |
भारत |
223 |
इंग्लैंड |
2014 |
| 331 |
इंग्लैंड |
119 |
दक्षिण अफ्रीका |
2017 |