बुमराह भारत की ट्रेनिंग से नदारद
प्रशिक्षण सत्र वैकल्पिक होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को यहां मैदान पर उतरे और जमकर पसीना बहाया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम के सभी सदस्यों ने दो घंटे से अधिक समय तक चली नेट्स में भाग लिया। कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर समेत सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
टीम में पर्याप्त आत्मविश्वास: मार्क वुड
दूसरी ओर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड खेमे ने पिच की प्रकृति के बारे में चर्चा की है, लेकिन हमारे दिमाग में इसे लेकर कोई हलचल नहीं है। वुड ने कहा, ''हमने पिच पर चर्चा की है, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हम इसके बारे में चिंता करने के लिए इतनी लंबी चर्चा करें। टीम में पर्याप्त आत्मविश्वास है कि हम कुछ विशेष कर सकते हैं। हमारे पास स्पिनर हैं, हमारे पास तेज गेंदबाज हैं, हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं और हमारे पीछे एक अच्छा हालिया इतिहास है।''