फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हुए दिग्गज, पार्थिव ने गिल-जडेजा को सराहा; इरफान ने नायर पर की बात

Fri, 08 Aug 2025 05:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर अब दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा की तारीफ की जबकि इरफान पठान करुण नायर के प्रदर्शन से कुछ खास खुश नहीं हुए।
विज्ञापन
जडेजा-गिल-सिराज-करुण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त कराई। भारतीय खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर अब दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा की तारीफ की जबकि इरफान पठान करुण नायर के प्रदर्शन से कुछ खास खुश नहीं हुए।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान चमके गिल
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज में आगे बढ़कर नेतृत्व किया और बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखे। गिल ने इस सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (732) तोड़ा। गिल का प्रदर्शन अब सर्वकालिक कप्तानों की सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (810 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है। 

जडेजा ने भी किया प्रभावित
वहीं, रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे। स्टार ऑलराउंडर ने इस दौरे पर एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 516 रन बनाए। उन्होंने शीर्ष क्रम के बिखरने के बाद पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई। अब पार्थिव पटेल ने उनकी तारीफ की है। पार्थिव ने गिल की प्रशंसा करते हुए कहा, हेडिंग्ले में पहली पारी में 147 रन - लोगों ने सवाल उठाया कि क्या वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दूसरी पारी में, आलोचकों ने कहा कि उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। फिर एजबेस्टन में पहली पारी में 269 रन बनाए। कुछ लोगों को लगा कि यह पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में 161 रन बनाए। कम स्कोर वाले तीसरे टेस्ट के बाद भी, उन्होंने मैनचेस्टर में एक महत्वपूर्ण शतक लगाया जब भारत को ड्रॉ की जरूरत थी।'

पार्थिव ने जडेजा के लिए कहा, 'जडेजा के रनों का महत्व तब और बढ़ जाता है जब आप देखते हैं कि पहले टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी दो बार ध्वस्त हो गई थी। ऐसे में छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जडेजा ने न केवल उस जिम्मेदारी को संभाला, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि बाकी सीरीज में कोई भी बल्लेबाजी पतन न हो।'
विज्ञापन

करुण के प्रदर्शन से खफा हुए पठान
इस दौरान इरफान पठान ने करुण नायर के प्रदर्शन पर बात की। वह उनसे कुछ खास खुश नजर नहीं आए। उन्होंने कहा, 'लॉर्ड्स टेस्ट में उनके पास भारत को मैच जिताने का अच्छा मौका था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।' उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स (तीसरा टेस्ट) टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया था। पूरी सीरीज के दौरान नायर शुरुआत में अक्सर सहज दिखे और निर्णायक फुटवर्क से रन बनाते रहे लेकिन जैसे-जैसे उनकी पारी आगे बढ़ी, वे बार-बार आउट होते गए। पठान ने कहा कि यही पैटर्न उनके अभियान का सार था।

पठान ने नायर के प्रदर्शन को 10 में से 4 रेटिंग दी और उन्हें लगा कि इस बल्लेबाज ने क्रिकेट से मिले दूसरे मौके को गंवा दिया। पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास खराब नहीं रहा। उन्हें लगातार अच्छी शुरुआत मिलती रही, लेकिन वे सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए। उन्हें कई मौके मिले। क्रिकेट ने उन्हें दूसरा मौका जरूर दिया, लेकिन वे उसका उतना फायदा नहीं उठा पाए जितना उन्हें उठाना चाहिए था।' इंग्लैंड दौरे पर चार मैचों की आठ पारियों में नायर ने एक अर्धशतक की मदद से 205 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें