फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'भारत शिकायत नहीं कर सकता...', समय बर्बाद करने वाले क्राउली की जगह टीम इंडिया पर बिफरे माइकल वॉन

Sun, 13 Jul 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

तीसरे दिन के खेल के अंत में उस समय गुस्सा भड़क गया जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्राउली की समय बर्बाद करने की रणनीति के बाद भारत एक और ओवर नहीं फेंक पाया जिस पर कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में मेहमान टीम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अब इस पर माइकल वॉन ने बयान दिया है।
विज्ञापन
माइकल वॉन ने बयान दिया है - फोटो : Vaughan Instagram/Star Sports India Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मौजूदा तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत में जैक क्राउली की समय बर्बाद करने की रणनीति उनके द्वारा अब तक देखी गई सबसे शानदार रणनीति थी। वॉन ने कहा कि भारत हालांकि, इसकी शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि मेहमान टीम ने भी दूसरे दिन यही तरीका अपनाया था।
विज्ञापन

क्या किया था जैक क्राउली ने?
तीसरे दिन के खेल के अंत में उस समय गुस्सा भड़क गया जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्राउली की समय बर्बाद करने की रणनीति के बाद भारत एक और ओवर नहीं फेंक पाया जिस पर कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में मेहमान टीम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत के 387 रन पर आउट होने के बाद मेहमान टीम के पास तीसरे दिन के अंतिम सत्र में दो ओवर फेंकने का पर्याप्त समय था, लेकिन क्राउली के चोट का बहाना बनाने और जसप्रीत बुमराह के शुरुआती ओवर के दौरान तीन बार गेंद खेलने से पीछे हट जाने की रणनीति के कारण देरी हुई। भारत को इससे सिर्फ एक ओवर फेंक पाया और मेहमान टीम ने नाराजगी भी जाहिर की। इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए। इंग्लैंड ने भी अपनी पहली पारी मं 387 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: Crawley-Gill Fight: क्राउली-गिल विवाद पर टिम साउदी ने भारतीय कप्तान पर साधा निशाना; जानें केएल राहुल क्या बोले

क्राउली और गिल - फोटो : star sports twitter
वॉन ने किया क्राउली का समर्थन
वॉन ने 'बीबीसी' के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, 'यह समय की बर्बादी का अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है। हालांकि, भारत शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि कल गिल की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। केएल राहुल मैदान से बाहर थे और वह पारी की शुरुआत नहीं कर पाते।' वॉन ने कहा कि यह दोनों टीमों के लिए एक जैसा मामला है। उन्होंने कहा, 'कोई भी टीम शिकायत नहीं कर सकती, लेकिन क्या शानदार ड्रामा था और क्या शानदार दिन था। हमें चौथे और पांचवें दिन का खेल देखना है जो शानदार होगा।'

कुक ने मामले पर कही यह बात
इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा कि 1-1 से बराबरी पर चल रही इस सीरीज में रोमांच लाने के लिए ऐसे ही ड्रामा की जरूरत थी। कुक ने कहा, 'सभी खिलाड़ियों में अच्छी दोस्ती है, लेकिन पांच मैच की लंबी सीरीज में अक्सर ऐसा होता है। एक-दूसरे के खिलाफ कई बार खेलने के बाद इस तरह के कुछ छोटे-छोटे पल आते हैं।'

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 'उन्हें बैट पकड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी', ऋषभ पंत की अंगुली की चोट पर केएल राहुल का बयान

माइकल वॉन और टिम साउदी - फोटो : ANI
वॉन चाहते हैं अपने ओवर का कोटा पूरा करें टीम
एक तरफ जहां वॉन समय बर्बाद करने को सही बता रहे हैं, वहीं दूसरे दिन के खेल के बाद उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था हर टीम टेस्ट मैच के पांचों दिन 90 ओवर का कोटा अनिवार्य रूप से पूरा करें। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन केवल 75 ओवर फेंके गए थे, जिससे वॉन नाराज हो गए थे। भारत और इंग्लैंड के लिए अलग-अलग मांग रखने और अलग-अलग सोच पर फैंस उन पर निशाना साध रहे हैं। तीसरे दिन जब इंग्लैंड ने कोटे का ओवर जानबूझकर नहीं पूरा करने दिया तो वॉन ने उसे सही बताया।

भारत ने टेस्ट के पहले दिन 83 ओवर फेंके, जबकि दूसरे दिन 75 से भी कम ओवर फेंके जा सके, जिससे दोनों दिनों में कुल मिलाकर लगभग 23 ओवर कम हो गए। वॉन ने कहा कि धीमी ओवर गति के लिए टीमों को दंडित करना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी काफी अमीर हैं और उन पर लगाए गए जुर्माने से वे प्रभावित नहीं होंगे। वॉन ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जुर्माना काम करेगा। मुझे लगता है कि ये लड़के (क्रिकेटर) काफी अमीर हैं। मुझे नहीं लगता कि जुर्माना लगाने से उन पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा।'

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पंत की तरह शॉट खेलने का सपना देखते हैं केएल राहुल, कहा- शतक के लिए मुझे स्ट्राइक देना चाहते थे ऋषभ

माइकल वॉन - फोटो : Michael Vaughan-instagram
वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि टीमें पहले चार दिनों में ओवरों का कोटा पूरा क्यों नहीं कर पाई, जबकि पांचवें और अंतिम दिन उन्होंने पूरे 90 ओवर किए। उन्होंने कहा, 'यह पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट के लिए एक समस्या रही है। मुझे पता है कि मौसम गर्म है। मैं जानता हूं कि खिलाड़ियों को चोट लगने से कुछ समय बर्बाद होता है, लेकिन पांचवें दिन के खेल में पूरे 90 ओवर करने होते हैं और यह कोटा पूरा कर दिया जाता है। मुझे समझ नहीं आता कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन खेल इतनी धीमी गति से क्यों खेला जाता है।'

दूसरे टेस्ट के बाद वॉन ने क्राउली को गिल से सीखने कहा था
खराब फॉर्म में चल रहे क्राउली को वॉन ने दूसरे टेस्ट के बाद शुभमन गिल से सीख लेने कहा था। वॉन ने 'द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने प्रशंसकों को निराश किया है। इनमें मैं भी शामिल हूं, लेकिन वह (क्राउली) सबसे ज्यादा निराश करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें मैं याद कर सकता हूं। जब से मैंने इंग्लैंड की क्रिकेट को करीब से देखा है तब से वह सबसे भाग्यशाली खिलाड़ी है जिसे लगातार असफलताओं के बावजूद इतने अधिक टेस्ट मैच खेलने को मिले।'

यह भी पढ़ें: Wimbledon: 'फ्रैंड्स' सीरीज की दीवानी स्वियातेक को 'मोनिका गेलर' ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा
विज्ञापन

माइकल वॉन और जैक क्राउली - फोटो : Instagram/ANI
उन्होंने कहा, 'क्राउली को खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए कि उन्होंने 56 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सिर्फ पांच शतक बनाए हैं और उनका औसत 31 का है। टेस्ट इतिहास में 2,500 से अधिक रन बनाने वाले सभी सलामी बल्लेबाजों में उनका औसत सबसे कम 30.3 है।' क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने गिल का उदाहरण देते हुए कहा, 'बदलाव संभव है। शुभमन गिल को ही देख लीजिए। इस सीरीज से पहले उनका औसत 35 था और अब और चार पारियों के बाद उनका औसत 42 है। उन्होंने अपनी मानसिकता और रणनीति के कारण ऐसा किया है। उन्होंने जान लिया था कि वह एलबीडब्लू के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने अपने डिफेंस पर काम किया और अब परिणाम सबके सामने है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें