फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: विराट कोहली संग भिड़ंत पर बेयरस्टो ने रखी अपनी राय, कहा- छींटाकशी खेल का हिस्सा

Mon, 04 Jul 2022 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

रविवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान सुबह के सत्र में कोहली ने बेयरस्टो को उनके ‘शॉट खेलने का प्रयास करने और चूकने’ के संदर्भ में कुछ कहा। बेयरस्टो भी शांत नहीं रहे और एक समय अंपायरों को माहौल शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। 
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो से भिड़े विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन छींटाकशी को अधिक तूल नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है। रविवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान सुबह के सत्र में कोहली ने बेयरस्टो को उनके ‘शॉट खेलने का प्रयास करने और चूकने’ के संदर्भ में कुछ कहा। बेयरस्टो भी शांत नहीं रहे और एक समय अंपायरों को माहौल शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। 
विज्ञापन


कोहली के साथ बहस के बारे में पूछे जाने पर बेयरस्टो ने कहा, ‘नहीं, ये कोई बड़ी बात नहीं थी। हम एक दूसरे के खिलाफ 10 साल से खेल रहे हैं। यह मजेदार होता है। हम मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं और यही मायने रखता है।’ बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी में 140 गेंद में 106 रन बनाए।

बेयरस्टो-कोहली के बीच क्या हुआ?
यह वाकया 32वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंदों पर बेयरस्टो परेशानी में दिखाई दे रहे थे। कोहली ने स्लिप में खड़े थे। उन्होंने वहां से स्लेजिंग शुरू कर दी। शुभमन गिल भी कोहली का साथ दे रहे थे। विराट ने कहा- जॉनी बेयरस्टो मैदान पर गेंद को छोड़कर सबकुछ देख सकते हैं।
विज्ञापन


कोहली ने इसके अलावा बेयरस्टो को टिम साउदी का नाम लेकर चिढ़ाया। दरअसल, पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंद बेयरस्टो ठीक से नहीं खेल पा रहे थे। इस पर विराट ने कहा- साउदी से थोड़ा ज्यादा तेज है न।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें