फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कितने टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कोच गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Fri, 06 Jun 2025 08:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सभी मुकाबले नहीं खेलेंगे। इसकी जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का एलान करते हुए ही दी थी। उन्होंने बताया था कि कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए बुमराह का सभी मैच में खेलना मुश्किल है। अब कोच गंभीर और कप्तान गिल ने भी बताया कि बुमराह सिर्फ तीन मैच खेलेंगे। यह कौन से तीन मैच होंगे, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह की फिटनेस पर बात की और बताया कि वह पांच में से सिर्फ तीन मुकाबले खेलेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दौरे से पहले बोले कोच गंभीर- चार नंबर पर फैसला बाकी, नायर के चयन ने बताई घरेलू किक्रेट की अहमियत 

अगरकर ने दिए थे बुमराह के पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलने के संकेत
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सभी मुकाबले नहीं खेलेंगे। इसकी जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का एलान करते हुए ही दी थी। उन्होंने बताया था कि कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए बुमराह का सभी मैच में खेलना मुश्किल है। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था- जिस तरह फिजियो और डॉक्टरों ने हमें बताया है, मुझे नहीं लगता कि बुमराह सभी पांच मैचों में उपलब्ध रह सकेंगे। वह तीन या चार कितने मैचों में खेलेंगे इसका फैसला इस पर निर्भर करेगा कि सीरीज कैसी चल रही है और उनका शरीर कितना वर्कलोड ले पा रहा है। बुमराह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर वह तीन या चार टेस्ट मैचों के लिए भी फिट रहे तो हमें टेस्ट मैच जिता सकते हैं।

बुमराह पर क्या बोले कप्तान गिल और कोच गंभीर?
अब कोच गंभीर और कप्तान गिल ने भी बताया कि बुमराह सिर्फ तीन मैच खेलेंगे। यह कौन से तीन मैच होंगे, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। गिल ने कहा- मुझे लगता है कि हमने पर्याप्त गेंदबाज चुने हैं और हमारे पास तेज गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा है। हमारा तेज गेंदबाजी आक्रमण हमें किसी भी स्थिति में हमें मैच जिताने की काबिलियत रखता है। जब आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज होता है, तो आप निश्चिंत होते हैं। जब भी वह आते हैं और खेलते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा बढ़ावा होता है।

वहीं, गंभीर ने कहा- हमने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि वह कौन से तीन मैच खेलेंगे। हम उनसे चर्चा करेंगे और फिर टेस्ट सीरीज के परिणाम के आधार पर फैसला लेंगे। सीरीज का नतीजा बहुत महत्वपूर्ण है और वह भी यह जानते हैं। हम वहां जाने के बाद फैसला करेंगे। 

बुमराह की फिटनेस हमेशा चिंता का विषय 
चयन समिति ने गिल को कप्तानी सौंपी है जो टेस्ट में भारत के 37वें कप्तान होंगे। ऋषभ पंत इस सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन वह पांचवें टेस्ट मैच के दौरान चोट के कारण बाहर हो गए थे। बुमराह की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन हमेशा ही चिंता का विषय रहा है और यही कारण है कि रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें कमान नहीं सौंपी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'मैं हमेशा से रोड शो के खिलाफ रहा हूं', बंगलूरू भगदड़ मामले पर कोच गंभीर की दो टूक, कही ये बात

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।
विज्ञापन

पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें