फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: इशांत शर्मा के 300 टेस्ट विकेट पूरे, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय पेसर

Mon, 08 Feb 2021 01:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : twitter
भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पहला विकेट लेने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के डैन लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू करने के साथ ही अपने टेस्ट करियर का 300 विकेट भी पूरा कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
इशांत ने अपने 98वें मैच में 300 के जादुई आंकड़े को छुआ है। इसी के साथ वे भारत की तरफ से 300 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि दिग्गज कपिल देव (434) और जहीर खान (311) ने हासिल की थी। यही नहीं इशांत अब 300 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारत की तरफ से अब तक अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434),  हरभजन सिंह (417), रविचंद्रन अश्विन (382) और जहीर खान (311) ने 300 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 300 टेस्ट विकेट हासिल करने वालों में इशांत सबसे धीमी गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 98वें टेस्ट में हासिल की है। उनसे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनिएल वेटोरी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 94 मैचों का सहारा लिया था। 

4 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें इशांत के करियर की तो उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 14 साल के अपने टेस्ट करियर में 98 मैचों में 32 की औसत से 300 विकेट पूरे किए हैं। इशांत ने इस दौरान 11 बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : social media
गौरतलब है कि इशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दो विकेट हासिल किए थे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर को लगातार दो गेंदों में बोल्ड किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें