फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें कोलकाता पहुंचीं, 22 जनवरी को होगा आमना-सामना

Sat, 18 Jan 2025 08:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस प्रारूप में भारत का इंग्लैंड के मुकाबले रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि 11 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड ने 11 में जीत और 13 मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।
विज्ञापन
तिलक वर्मा-सूर्यकुमार यादव - फोटो : https://www.instagram.com/stories/surya_14kumar/?hl=en
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से खेली जाएगी। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें शनिवार को कोलकाता पहुंच गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

टी20 में शानदार है भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड
ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर तीन साल बाद पहला टी20 मैच हो रहा है। इस प्रारूप में भारत का इंग्लैंड के मुकाबले रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि 11 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड ने 11 में जीत और 13 मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।

इंग्लैंड की टीम पहुंची कोलकाता
एसए 20 खेलकर आए इंग्लैंड के हरफनमौला लियाम लिविंगस्टोन सबसे पहले पहुंचे। वह दक्षिण अफ्रीका से सीधे आए थे। इसके बाद जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दुबई से शाम को यहां पहुंचे।

 
विज्ञापन

देर रात पहुंचेंगे शमी और पांड्या
टीम इंडिया के खिलाड़ी भी कोलकाता पहुंच गए। नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह 4:30 बजे। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा आए। मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी खिलाड़ी शाम को पहुंचे। पीटीआई के अनुसार, लगभग 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी देर रात पहुंचेंगे। उनके साथ हार्दिक पांड्या भी आएंगे। दोनों टीमें पहले मैच से पूर्व तीन अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी। दूसरा टी20 चेन्नई में 25 जनवरी को और तीसरा दो फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें