बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
स्टोक्स ने इस नियम को बताया हास्यास्पद
दूसरी ओर, स्टोक्स ने इस विचार को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया। स्टोक्स ने कहा कि इस तरह के नियमों का दुरुपयोग हो सकता है और टीमें हेरफेर कर सकती हैं। खेल की मौजूदा परिस्थितियों में, सब्स्टिट्यूट की अनुमति केवल कन्कशन के लिए दी जाती है। या फिर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान कोविड -19 से जूझता पाया जाता है। स्टोक्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बिल्कुल हास्यास्पद है कि चोट की वजह से किसी खिलाड़ी को बदलने को लेकर बातचीत हो रही है।
स्टोक्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस नियम से खामियां बढ़ेंगी। आप एक खेल के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ 11 को चुनते हैं। चोट लगना खेल का हिस्सा है। खिलाड़ी की सुरक्षा और भलाई के लिए मैं पूरी तरह से कन्कशन सब्स्टिट्यूट को समझता और समर्थन करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि बातचीत को यहीं रोक देना चाहिए। अगर मुझे एमआरआई स्कैन कराने के लिए कहा जाता है, तो मैं किसी और खिलाड़ी को ला सकता हूं।
स्टोक्स ने कहा, 'यदि आप किसी और को एमआरआई स्कैनर के लिए कहते हैं, तो उसकी जगह कोई और खिलाड़ी आएगा। कोई भी खिलाड़ी कहेगा कि मेरे घुटने के चारों ओर थोड़ी सूजन है। फिर तुरंत उसकी जगह कोई ताजा गेंदबाज को लाया जाएगा। मुझे लगता है कि इस बातचीत को बंद कर देना चाहिए और रोक दिया जाना चाहिए।'