फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावी: गावस्कर हुए कृष्णा की तेज गेंदबाजी के मुरीद, चयनकर्ताओं को दिया खास सुझाव

Sat, 27 Mar 2021 09:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 4
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट
कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने के बाद दो मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। दाएं हाथ के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और धारदार गेंदबाजी से अंग्रेजी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। वह दो मुकाबले में अभी तक छह विकेट भी चटका चुके हैं। यही कारण है कि अब पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज सुनील गावस्कर ने उनके लिए बड़ी पैरवी की है।  
विज्ञापन

2 of 4
सुनिव गावस्कर - फोटो : social Media
गावस्कर ने भारतीय चयनकर्ताओं से प्रसिद्ध को टेस्ट मैचों में आजमाने का सुझाव दिया है। लिटिल मास्टर ने सलाह दी है कि चयन समिति को पांच दिवसीय प्रारूप में प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका मानना है कि युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी तेज गति और सीम की पोजीशन के चलते भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल हो सकते हैं। वैसे ही जैसे 2018 में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : twitter
उधर प्रसिद्ध ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि नई गेंद से और मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि यहां वह अच्छा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, 'वह सारी गेंदें जिसपर मैंने रन दिए वह खराब गेंदें थीं और मैं इसपर ध्यान दूंगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे में प्रसिद्ध की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। उन्हें जो भी विकेट मिले हैं वह बाद के ओवरों में मिले हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें