फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 किमी की ड्राइविंग रेंज: MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की पहली झलक, दिया गया गेमिंग कॉकपिट

Sat, 27 Mar 2021 07:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MG Cyberster EV sports car - फोटो : MG Motor
ब्रिटेन की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी MG ने अपनी टू-डोर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster की पहली झलक दिखाई है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का 31 मार्च को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। हालांकि कंपनी ने इससे पहले ही कार की कुछ झलकियां दिखा दी हैं, जिससे इसके डिजाइन और लुक के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। MG Cyberster की इन तस्वीरों में पूरी कार नहीं दिखाई दे रही। एमजी ने अपनी इस धांसू डिजाइन वाली ईवी के अलग-अलग हिस्सों की तस्वीरों की एक झलक दिखाई है। ये तस्वीरें इस कार प्रेमियों की उम्मीदों को काफी ऊपर ले जाती हैं। कार के लुक और डिजाइन को देख कर कहा जा सकता है कि यह कार लॉन्चिंग के बाद इलेक्ट्रिक कार बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर सकती है। फीचर्स से भरी हुई यह ईवी में 5जी कनेक्टेड फीचर से लैस है। जानें इस कार की अहम बातें।
विज्ञापन

2 of 5
MG Cyberster EV sports car - फोटो : MG Motor
न्यू डिजाइन
MG Cyberster की इन तस्वीरों से पता चलता है कि यह एक लो-स्लंग प्रोफाइल वाली कार है, जो इसे काफी आकर्षक स्पोर्ट्स कार का एहसास देती है। कार के साइड बॉडी पैनल्स पर शार्प आकर्षक लाइन्स मौजूद हैं। कार के फ्रंट में स्लिम ग्रिल डिजाइन, 'मैजिक-आई' इंटरेक्टिव हेडलाइट्स, एलईडी लाइट्स जैसे कई फीचर्स इसकी खूबसूरती को निखारते हैं। MGB रोडस्टर के क्लासिक कंवर्टिवल शेप को विरासत में लेते हुए और इस शानदार फीचर्स की बदौलत यह अपनी खुद की एक स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है। MG Cyberster का पीछे का हिस्सा काफी चपटा हुआ और नीचे की ओर झुका हुआ लगता है। इससे कार का लुक काफी स्पोर्टी लग रहा है। कार के रियर में एमजी की बैजिंग दी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
MG Cyberster EV sports car - फोटो : MG Motor
शानदार फीचर्स
एमजी का कहना है कि कार का पिछले हिस्से में दिया गया चपटा लुक इसके रियर स्पॉइलर को बेहतर बना सकता है। इसके साथ ही इससे कार का एयरोडायनमिक परफॉर्मेंस बेहतर हो सकता है। इसके अलावा ईवी के व्हील्स कंबाइंड सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ आते हैं। यह आमतौर पर बहुत हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की कारों में पाए जाते हैं। लेकिन एमजी ने इसे अपनी नई MG Cyberster ईवी में दिया है।

4 of 5
MG Cyberster EV sports car - फोटो : MG Motor
दिया गया गेमिंग कॉकपिट
अगर इस कार का लुक और डिजाइन किसी को पसंद नहीं आता है तो भी MG Cyberster में ऐसा बहुत कुछ है जो पसंद आ सकता है। कंपनी का दावा है कि MG Cyberster दुनिया की पहली प्योर सुपर कार है, जिसमें गेमिंग कॉकपिट दिया गया है। हालांकि यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ कंसेप्ट फॉर्म है, इसलिए इसके बारे में अभी खास नहीं कहा जा सकता। लेकिन इस ईवी का डिजाइन और लुक खासतौर पर युवा कार प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Cyberster EV sports car - फोटो : MG Motor
सुपर फास्ट स्पीड और रेंज
कंपनी के मुताबिक यह एक बेहद तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार है। कंपनी का दावा है कि MG Cyberster सिर्फ 3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतना ही नहीं एमजी का दावा है कि यह सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक कार फुल चार्जिंग पर करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें