फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारत-इंग्लैंड को झटका, शार्दुल दूसरे मैच से तो ब्रॉड पूरी सीरीज से बाहर

Wed, 11 Aug 2021 07:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच में दोनों टीमों को गेंदबाजी में झटका लग सकता है। एक तरफ जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर भी चोट की वजह से फिट नहीं हैं।  
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच में मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शार्दुल ने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल चार विकेट चटकाए थे, ऐसे में टीम के लिए यह बड़ा नुकसान है। उधर बात करें इंग्लैंड टीम की तो उसके भी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल हुए हैं और उनके खेलने पर भी संशय बरकरार हैं। ब्रॉड को अभ्यास के दौरान दाहिने पैर की पिंडली में चोट लग गई है। वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उनके खेलने की उम्मीद कम है। 

विज्ञापन


शार्दुल की जगह खेल सकते हैं इशांत 
शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया में इशांत शर्मा को मौका मिल सकता है, क्योंकि लॉर्ड्स पर टेस्ट में इशांत शर्मा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्पष्ट कर चुके हैं कि वह शेष चारों टेस्ट मैचों में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। विराट की मानें तो दूसरे टेस्ट मैच में इशांत का खेलना तय है। 

मार्क वुड को मिल सकता है मौका
दूसरे टेस्ट मैच में चोट के चलते अगर स्टु्अर्ट ब्रॉड टीम से बाहर होते हैं तो उनकी जगह मार्क वुड को इंग्लिश टीम में शामिल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रॉड को दायां पैर रखने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ईसीबी चयनकर्ता ब्रॉड की जगह मार्क वुड को अंतिम एकादश में मौका दे सकते हैं। जहां तक मार्क वुड की बात है तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 20 टेस्ट खेले हैं जिनमें उन्होंने 59 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन


साकिब महमूद ब्रॉड की जगह टीम से जुड़े
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज शाकिब महमूद को इग्लिश टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड के कवर के तौर टीम के साथ जोड़ा गया है। जबकि डॉम बेस को स्क्वाड  से बाहर कर दिया गया है। साकिब इंग्लिश टीम के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिनमें 7 एकदिवसीय और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या साकिब को भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। 
ड्रॉ रहा था नॉटिंघम टेस्ट
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया। यह मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। लेकिन अंतिम खराब मौसम और बारिश के चलते मैच नहीं खेला जा सका। जिसके बाद इसे ड्रॉ घोषित किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें