फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोक्स ने फिर दोहराई गलती: आईसीसी के नियम का किया उल्लंघन, अंपायर ने दी चेतावनी

Fri, 26 Mar 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

  • बेन स्टोक्स ने दूसरे वनडे के दौरान गेंद पर लार लगाई
  • मैदानी अंपायरों ने दी चेतावनी
  • आईसीसी गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा चुका है
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी गलती की। उन्होंने मैच के दौरान आईसीसी के नियमों के विरुद्ध गेंद पर लार लगा दी। हालांकि उनकी इस हरकत को मैदानी अंपायरों ने तुरंत पकड़ लिया और उन्हें चेतावनी जारी की। यही नहीं अंपायर ने उनसे गेंद लेकर उसे साफ भी किया।

विज्ञापन


दरअसल यह पूरी घटना भारतीय पारी के चौथे ओवर में घटी जब स्टोक्स ने गलती से गेंद पर लार लगा दिया। इसके बाद मैदान में मौजूद अंपायर नितिन मेनन और वीरेंद्र शर्मा ने थोड़ी देर के लिए खेल को रोक दिया और फिर स्टोक्स से गेंद लेकर उसे साफ किया और दोबारा से मैच को शुरू किया। यही नहीं अंपायरों ने स्टोक्स को एक चेतावनी भी दी और इस बारे में कप्तान जोस बटलर को भी जानकारी दी। 

संयोग से उसी ओवर में बेन स्टोक्स ने स्लिप में शिखर धवन का एक शानदार कैच पकड़ा और भारत को पहला झटका देने में अहम योगदान दिया।  

गौरतलब है कि कोरोना के दौर में आईसीसी से सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के बदलाव किए। इसमें गेंद पर किसी भी तरह से लार लगाने पर प्रतिबंध है। अगर को खिलाड़ी अनजाने में गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर गेंद को साफ करने के साथ-साथ उस खिलाड़ी को चेतावनी भी जारी करता है। 
विज्ञापन


वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्टोक्स ने इस तरह की गलती की है। भारत के मौजूदा दौरे पर उन्होंने दूसरी बार यह गलती की है। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट के दौरान ऐसा किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें