फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज, चार स्पिनर्स संभाल चुके हैं कमान

Fri, 01 Jul 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

महान कपिल देव टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन वह विशुद्ध ऑलराउंडर थे। बुमराह टीम इंडिया के 36वें टेस्ट कप्तान हैं। उनसे पहले चार स्पिन गेंदबाज कप्तानी कर चुके हैं। गुलाम अहमद गेंदबाज होते हुए भारत की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट में बतौर कप्तान उतरे। शुक्रवार (एक जुलाई) को मैच के पहले दिन टॉस होते ही बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले भारत के पहले विशुद्ध तेज गेंदबाज हैं। बुमराह को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान संभालने का मौका मिला। रोहित कोरोना संक्रमित होने के कारण मुकाबले में नहीं उतरे।
विज्ञापन


महान कपिल देव टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन वह विशुद्ध ऑलराउंडर थे। बुमराह टीम इंडिया के 36वें टेस्ट कप्तान हैं। उनसे पहले चार स्पिन गेंदबाज कप्तानी कर चुके हैं। गुलाम अहमद गेंदबाज होते हुए भारत की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी थे। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर अहमद ने 1955 से 1959 के बीच तीन टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी।
Trending Videos

अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की कप्तानी करने वाले गेंदबाज
साल खिलाड़ी किस तरह के गेंदबाज मैच
1955-1959 गुलाम अहमद ऑफ स्पिनर 3
1974-1979 एस वेंकटराघवन ऑफ स्पिनर 4
1976-1978 बिशन सिंह बेदी स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स 22
2007-2008 अनिल कुंबले लेग स्पिनर 14
2022 जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज 1

जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह इस साल भारत के छठे कप्तान
वहीं, इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले छठे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले इस साल विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या कप्तानी कर चुके हैं। 12 महीने के अंदर टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले वह 8वें क्रिकेटर होंगे।

शिखर धवन भी पिछले साल श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान रहे थे। बुमराह ने अब तक टेस्ट में 29 मैचों में 123 विकेट लिए हैं। चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि बुमराह को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है।
विज्ञापन

कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने रचा इतिहास
बुमराह कपिल देव के बाद पिछले 35 साल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। मार्च 1987 में कपिल देव के बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने टेस्ट में भारत का नेतृत्व नहीं किया है। हालांकि, कपिल देव एक ऑलराउंडर थे। ऐसे में 90 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बुमराह मूल तौर पर बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें