फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Video: रांची में डेब्यू कर रहे आकाश ने इस तरह लिया क्राउली से बदला, दो बार किया क्लीन बोल्ड, देखें

Fri, 23 Feb 2024 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आकाश को अपने दूसरे ओवर और पारी के चौथे ओवर में ही विकेट मिल जाता, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने तीन विकेट लिए और क्राउली से भी बदला लिया।
विज्ञापन
आकाश दीप ने क्राउली को बोल्ड किया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया। उन्हें टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप सौंपी। वह टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 313वें खिलाड़ी बने। आकाश ने अपने पहले स्पेल में कहर बरपाया। उनकी स्विंग करती गेंद को इंग्लैंड के बल्लेबाज पढ़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

आकाश दीप - फोटो : BCCI
आकाश को अपने दूसरे ओवर और पारी के चौथे ओवर में ही विकेट मिल जाता, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। दरअसल, आकाश ने शानदार इन स्विंग गेंद पर क्राउली को क्लीन बोल्ड किया था। हालांकि, अंपायर ने ओवर स्टेपिंग के लिए उसे नो बॉल करार दिया। आकाश इससे काफी निराश दिखे।

आकाश दीप - फोटो : BCCI
हालांकि, आकाश ने हार नहीं मानी और इसके बाद अपने पांचवें और इंग्लिश पारी के 10वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने बेन डकेट को ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिर बल्लेबाजी करने आए ओली पोप को ओवर की चौथी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पोप खाता भी नहीं खोल सके।

आकाश दीप का परिवार - फोटो : BCCI
इसके बाद इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर में आकाश ने जैक क्राउली से बदला लिया। उन्होंने क्राउली को फिर से इन स्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। क्राउली 42 रन बना सके। आकाश ने इंग्लैंड के टॉप-3 को पवेलियन भेजा और इसके बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके। 

आकाश दीप - फोटो : BCCI
इससे पहले कैप मिलने के बाद आकाश दीप कप्तान रोहित शर्मा से गर्मजोशी से गले मिले, साथ ही अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने उनकी पीठ थपथपाई। पिछले टेस्ट में सरफराज खान के परिवार की तरह इस मैच में आकाश के परिवार वाले उनके डेब्यू के समय मैदान पर मौजूद थे। कैप मिलने के बाद वह सीधे अपने परिवार के पास गए।

आकाश को डेब्यू कैप देते द्रविड़ - फोटो : BCCI
आकाश ने सबसे पहले अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और इसके बाद उन्हें गले से लगा लिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आकाश को गले से लगाया। इसके बाद आकाश दीप ने अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। आकाश इस सीरीज में टेस्ट कैप पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर रहे। रजत पाटीदार विशाखापत्तनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसके बाद सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने राजकोट में पिछले टेस्ट में अपनी कैप हासिल की थी।
विज्ञापन

आकाश को गले लगाते रोहित - फोटो : BCCI
आकाश ने भारत की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए बंगाल के अपने साथी मुकेश कुमार को पीछे छोड़ दिया। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी को अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने रांची टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था। बुमराह ने इस सीरीज के पहले तीन टेस्ट में काफी गेंदबाजी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें