फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: सूर्यकुमार के बाद चमके शार्दुल, भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

Thu, 18 Mar 2021 11:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


भारत के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स (46) और जॉनी बेयरस्टो (40) ने सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन और हार्दिक-चाहर ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

बात करें मैच की तो गुरुवार को इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। रोहित शर्मा ने जब पहले ही गेंद पर छक्का जड़ा तो लगा कि हिटमैन बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन चौथे ही ओवर में आर्चर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। लोकेश राहुल पिछली तीन पारियों से दोहरे अंक में नहीं पहुंचे थे। इस बार दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन 17 गेंदों पर 14 रन ही बना सके। स्टोक्स ने उन्हें आर्चर के हाथों कैच करा दिया। स्पिनर आदिल राशिद ने कप्तान विराट कोहली को अपनी स्पिन पर चकमा देकर स्टंप आउट करा दिया। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार (57) को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने मौके को भुनाते हुए शानदार पारी खेली। भारतीय टीम ने महत्वपूर्ण मुकाबले में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 30 और श्रेयस अय्यर ने 37 रन का योगदान दिया। भारत इस सीरीज का अपना श्रेष्ठ स्कोर बनाने में सफल रहा। आर्चर ने 33 रन देकर चार विकेट लिए। 

विज्ञापन

सूर्यकुमार की शानदार अर्धशतकीय पारी
सूर्यकुमार को दूसरे टी20 में पदार्पण का मौका मिला लेकिन तब उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। चौथे मैच में बृहस्पतिवार को उन्हें तीसरे क्रम पर उतारा गया और उन्होंने 31 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह कुरैन की गेंद पर मलान के हाथों कैच आउट हुए लेकिन वह कैच संदिग्ध लग रहा था। तीसरे अंपायर ने भी निर्णय देने में काफी समय लिया। सूर्यकुमार टी20 में अपनी पहली पारी में अर्द्धशतक बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए। 

पावरप्ले में अच्छी शुरुआत : 
इस सीरीज में जिन दो मैचों पहले और तीसरे टी20 में भारतीय टीम को हार मिली थी उसमें पावरप्ले के पहले छह ओवरों में भारत का स्कोर बेहद कम रहा था। इस बार भारत ने छह ओवरों में एक विकेट पर 45 रन बनाया। इससे पहले दूसरे टी20 में भारत ने एक विकेट पर 50 रन बनाए थे।

अय्यर-पंत की साझेदारी : 
भारतीय टीम 14वें ओवर में चार विकेट पर 110 रन हो गया था। श्रेयस अय्यर (37) ने ऋषभ पंत (30) के साथ पांचवें विकेट की साझेदारी में 34 रन जोड़े। पंत को आर्चर ने बोल्ड किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज 23 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। अय्यर ने 18 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।  हार्दिक पंड्या 11 रन ही बना सके। वाशिंगटन सुंदर (04) को आर्चर की गेंद पर राशिद ने सीमारेखा पर कैच पकड़ा। सूर्यकुमार की तरह सुंदर के कैच का निर्णय भी तीसरे अंपायर की मदद से लिया गया। ऐसा लग रहा था कि कैच लेते समय राशिद का पांच सीमारेखा से छू गया था, हालांकि निर्णय काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें