सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से चौथे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में खेले गए शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को 26 रन से हराकर सीरीज में वापसी की। अब यह सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है। अगर टीम इंडिया चौथा टी20 जीत जाती है तो 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।
भारत का इंग्लैंड पर दबदबा
भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी
रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे। रिंकू को पहले दो मैचों में आराम दिया गया और वह चौथे मैच तक फिट हो सकते हैं।
आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।