फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान पिच पर गेंदबाजों को लेकर माथापच्ची, मोटेरा में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Wed, 24 Feb 2021 09:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है और दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला कल से अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आपस में पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलेंगी।  

भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन किया था और शानदार जीत हासिल की थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया था। बावजूद इसके दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पिच को देखते हुए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम इंडिया परिस्थितियों के मुताबिक कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के संभावित एकादश पर।
विज्ञापन

2 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
रोहित शर्मा:
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 161 रन की शानदार पारी खेली थी और लय में लौटे थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी 26 रन बनाए थे। एक बार फिर से टीम को उनसे एक मजबूत शुरुआत के साथ एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

3 of 12
शुभमन गिल - फोटो : twitter
शुभमन गिल: 
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि दूसरे टेस्ट में वे फ्लॉप रहे थे बावजूद इसके टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। बता दें गिल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से टीम को एक बड़ी पारी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद रहेगी। 

4 of 12
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
चेतेश्वर पुजारा:
टीम के भरोसेमंद और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछली बार मोटेरा में दोहरा शतक लगाया था। 2012 की सीरीज के पहले मैच में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैराथन पारी खेली थी और टीम के लिए मैच विजेता रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से पुजारा अपने उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। पुजारा इस वक्त लय में भी हैं, ऐसे में मध्यक्रम में उनसे अधिक उम्मीदें होंगी। 
विज्ञापन

5 of 12
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं। वे एक टेस्ट मैच जीतते ही दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के घर में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यही नहीं विराट पिछले एक साल से शतक के लिए तरस रहे हैं और यहां वे इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 12
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
अजिंक्य रहाणे
टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी चेन्नई में दूसरे टेस्ट में अहम पारी खेली थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था हालांकि उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। रहाणे की कोशिश रहेगी कि वे इस बार एक बड़ी पारी खेलें और टीम के लिए फिर से मैच विजेता बनें।
विज्ञापन

7 of 12
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वे इंग्लैंड सीरीज में भी उसे दोहरा रहे हैं। पंत ने विकेट के पीछे भी काफी सुधार किया है। उनसे टीम को एक बार फिर से एक ताबड़तोड़ और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। 

8 of 12
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
हार्दिक पांड्या
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद वे चोट की वजह से टीम से बाहर थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। वे फिलहाल अधिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में वे जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में मोटेरा के मैदान में टीम उन्हें मौका दे सकती है। वे तेजी से रन बनाने के साथ ही थोड़ी-बहुत गेंदबाजी भी कर सकते हैं और मैच का रुख कभी भी मोड़ सकते हैं। 

9 of 12
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter
रविचंद्रन अश्विन
अनुभवी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के दूसरे टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उससे अंग्रेज भी परेशान होंगे। अश्विन ने यहां पहली पारी में पांच विकेट के साथ मैच में कुल आठ विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी दूसरी पारी में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाते हुए अपना पांचवां शतक जड़ा था। अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही शानदार फॉर्म में हैं और टीम मोटेरा में उनसे फिर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। 
 

10 of 12
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
अक्षर पटेल
टीम के दूसरे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खूब छकाया। गेंदबाजी में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट चटकाए। अपनी लंबाई और तेज रफ्तार से फिरकी का फायदा उठाते हुए उन्होंने मेहमान टीम को दूसरे टेस्ट में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और अश्विन का बखूबी साथ निभाया।  

11 of 12
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
जसप्रीत बुमराह
टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अब आखिरी दो टेस्ट मैचों में उनकी वापसी लगभग तय है। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से अहम हैं। इसलिए टीम उन्हें बाहर रखने का नुकसान नहीं उठाएगी। बुमराह अपनी सटीक लाइन लेंथ से कभी भी विपक्षी खिलाड़ियों को परेशानी में डाल सकते हैं और मोटेरा में अगर स्विंग मिलती है तो वे और घातक हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

12 of 12
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा 
टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 100वें टेस्ट से एक कदम दूर हैं।. तीसरे टेस्ट में उनका खेलना भी लगभग तय है। इशांत के पास एक अच्छा अनुभव और साथ में गेंदबाजी में धार भी है, जिसकी मदद से वे अंग्रेजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें