फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: द्रविड़ के पास इतिहास दोहराने का मौका, पहले कप्तानी में दिलाई थी जीत अब कोच बनकर कर सकते हैं कमाल

Fri, 24 Jun 2022 04:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 2007 में भारत को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी। अब टीम इंडिया का कोच बनने के बाद वो फिर से भारत को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जिता सकते हैं। 
 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत एक जुलाई से हो रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के पास इतिहास दोहराने का बेहतरीन मौका है। वो कप्तान के रूप में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कोच के रूप में भी यहां टेस्ट सीरीज जीत सकते हैं। भारत अब तक इंग्लैंड में सिर्फ तीन बार ही टेस्ट सीरीज जीत पाया है। आखिरी बार 2007 में भारत ने यह कारनामा किया था। उस समय राहुल द्रविड़ ही भारत के कप्तान थे। अब उनके कोच बनने के बाद भारत के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। 
विज्ञापन


पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और पांचवां मैड जीतने या ड्रॉ कराने पर टीम इंडिया यह सीरीज अपने नाम करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह चौथा मौका होगा, जब भारत इंग्लैंड जाकर टेस्ट सीरीज जीतेगा। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2021 में होनी थी और चार मैच तय समय पर खेले गए थे, लेकिन पांचवें मैच से पहले भारतीय टीम में कोरोना के काफी मामले आए थे, जिसके बाद पांचवें मैच को स्थगित कर दिया गया था। अब यह मैच खेला जा रहा है। 

इंग्लैंड में कब-कब जीता है भारत
भारत ने इंग्लैंड में पहली बार 1932 में टेस्ट सीरीज खेली थी, लेकिन पहली सीरीज जीत 1971 में मिली थी। इसी सीरीज में भारत ने पहली बार इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराया था। तीन मैचों की सीरीज के दो मैच ड्रॉ हुए थे और एक मैच भारत ने जीता था। इंग्लैंड की धरती पर यह भारत की पहली जीत थी। इसके बाद 1986 में फिर इंग्लैंड में भारत ने सीरीज जीती। इस बार तीन मैचों की सीरीज में दो मैच भारत ने जीते और एक मैच ड्रॉ कराया। 2007 में भारत ने इंग्लैंड में तीसरी सीरीज जीती। इस बार भी सीरीज तीन मैचों की थी और दो मैच ड्रॉ हुए। एक मैच भारत ने जीता। 
विज्ञापन


इसके बाद 2011 में भारत ने यहां चार मैच की सीरीज खेली और सभी मैच हार गया। 2014 में पांच मैच की सीरीज 1-3 से गंवाई। 2018 में पांच मैच की सीरीज 1-4 से हारे। अब 2021-22 की यह सीरीज भारत 2-1 ये 3-1 के अंतर से जीत सकता है। भारत के आखिरी मैच हारने पर यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें