रोहित शर्मा और जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों कप्तानों का प्रदर्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार वापसी की। उन्होंने पहले आक्रामक बल्लेबाजी कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई फिर कप्तानी में भी कमाल किया। टीम चयन से लेकर गेंदबाजों के चलाने तक, हर मामले में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पूरी तरह फ्लॉप रहे। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के नियमित कप्तान बनने के बाद बटलर पहली बार मैदान पर उतरे थे और वो खाता खोले बिना आउट हो गए। जब भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे तो उनके पास कोई जवाब नहीं था और वो भारत को छोटे स्कोर पर नहीं रोक पाए।
भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलू: कप्तान रोहित शर्मा से लेकर दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की। सभी ने शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेले और भारत आसानी से 200 रन के करीब पहुंच गया। हार्दिक ने अर्धशतक लगाने के बाद चार विकेट भी झटके। यह भारत के लिए सबसे अच्छी खबर है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, युवा अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की। रोहित की कप्तानी भी शानदार रही।
नकारात्मक पहलूः भारत के कई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कप्तान रोहित, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए। दिनेश कार्तिक इस मैच में फिनिशर का किरदार सही तरीके से नहीं निभा सके और हार्दिक भी अंत तक नहीं खेल पाए। गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने निराश किया। उन्होंने दो ओवर में 23 रन लुटाए।