बारिश के पूर्वानुमान के बीच भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में शनिवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है। भारत का ग्रुप चरण का यह अंतिम मुकाबला होगा। भारतीय टीम पहले ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। लगातार तीन मैच जीत चुकी भारतीय टीम की कोशिश अपनी लय बरकरार रखने पर होगी, जबकि कनाडा की नजरें उलटफेर करने पर टिकी रहेंगी। आइए जानते हैं फैंस इस मुकाबले का आनंद कहां ले सकेंगे...
कब है भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 15 जून यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
टी20 विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है ...
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
कनाडाः आरोन जॉनसन, रवींद्र पॉल, निकोलस किरटॉन, परगट सिंह, जुनैद सिद्धिकी, नवनीत धालीवाल, रियान पठान, दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), डिल्लों हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, कलीम सना, निखिल दत्ता, रिशिव रागव जोशी।