फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत के लिए पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे तमीम इकबाल, जाकिर हसन को पहली बार टीम में किया गया शामिल

Thu, 08 Dec 2022 05:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

जाकिर भारत-ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। वह इस साल बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तमीम का चयन अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जाकिर हसन और तमीम इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया। उसने 14 दिसंबर से चटगांव में होने वाले मुकाबले के लिए जाकिर हसन को टीम में शामिल किया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जाकिर को पहली बार मौका मिला है। अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। वह चोट के कारण वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे। तमीम के स्थान पर ही जाकिर का चयन हुआ है।
विज्ञापन


जाकिर भारत-ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। वह इस साल बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तमीम का चयन अभी नहीं किया गया है। अगर वह फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट के लिए उनका चयन हो सकता है। वनडे सीरीज में चोट के कारण नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का चयन पहले टेस्ट के लरिए हुआ है।

बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही जीत चुकी है। उसने पहला वनडे एक विकेट और दूसरा वनडे पांच रन से अपने नाम किया था। उसने भारत को लगातार दूसरी बार अपने घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले 2015 में उसे तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत मिली थी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम: महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हसन शांतो, मोमिनुल हक, यासिर अली चौधरी, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद , एबादत हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, जाकिर हसन, रेजौर रहमान राजा, अनामुल हक बिजॉय।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें