फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone: तमिलनाडु में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'मैंडूस', भारी बारिश की चेतावनी, 5000 राहत कैंप तैयार

Thu, 08 Dec 2022 05:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु (Tamil Nadu) के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार (State government) ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है और यह गुरुवार शाम तक 'मैंडूस' नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का असर उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर होगा। अगले 48 घंटे में यह विकराल रूप ले सकता है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार (State government) ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है। वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है।  राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और छह जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने सभी जिलों में 5000 से अधिक राहत शिविर खोले 
राज्य सरकार ने तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं, जिनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है। शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। बारिश के प्रभाव की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक होने वाले भारी बारिश तथा उसके कारण होने वाले असर पर नजर बनाये रखेगा।



चेन्नई में हल्की बारिश शुरू
बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु के चेन्नई में हल्की बारिश शुरू हो गई है।  मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर की मध्यरात्रि के आसपास 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
राज्य भर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 9 दिसंबर को चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और वेल्लोर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें