फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: आईपीएल के बाद टी20 विश्वकप भी नहीं खेलेंगे शमी, टीम इंडिया को बड़ा झटका, जय शाह ने कही यह बात

Mon, 11 Mar 2024 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की है। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाज भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 की शुरूआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। उन्होंने बताया कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन


आईपीएल और टी20 विश्व कप से बाहर हुए शमी
भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब खबर आई है कि वह  सितंबर में होने वाली दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा,"शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।"

आईपीएल में हो सकती है केएल राहुल की वापसी
वहीं, भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट के बाद चोटिल हुए केएल राहुल को लेकर भी जय शाह ने बात की। उन्होंने कहा, विकेटकीपर बल्लेबाज को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए में हैं। दरअसल, दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद राहुल इंग्लैंड सीरीज के आखिरी चार टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें