अमर उजाला
Wed, 3 July 2024
आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होगा
आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने शादी रचा ली है
34 वर्षीय मध्यम क्रम के बल्लेबाज ने केपटाउन में मशहूर पोलो खिलाड़ी कैमिला हैरिस से शादी की
अपनी जिंदगी के इस खास पल का खूबसूरत वीडियो मिलर ने अपने इंस्टा हैंडल से साझा किया। इसमें वह अपनी नई-नवेली दुल्हनिया कैमिला संग डांस करते दिख रहे हैं
मिलर-कैमिला की शादी में दक्षिण अफ्रीका के तमाम क्रिकेटर्स जैसे क्विंटन डिकॉक शामिल हुए
आईपीएल 2022 में मिलर ने गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 173 वनडे और 116 टी20 मैच खेले हैं
सात खिलाड़ी जिन्हें BCCI ने किया जिम्बाब्वे दौरे पर नजरअंदाज, जानें नाम