भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।
दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 471 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।
तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। इस मैच में दो दिन का खेल बचा हुआ है। बांग्लादेश को जीत के लिए 472 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 10 विकेट लेने हैं। बांग्लादेश के शान्तो 25 और जाकिर हसन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम को लगातार विकेट लेने होंगे और बांग्लादेश की टीम को समेटकर मैच अपने नाम करना होगा।
बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 20 रन बना लिए हैं। नजमुल हसन शंतो और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा।
513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शैन्तो और जाकिर क्रीज पर हैं। इस दोनों का आज का दिन निकालना होगा, तभी बांग्लादेश की टीम इस मैच में अपनी हार टाल पाएगी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।
दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य है।
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 130 गेंदों में 102 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। पुजारा का शतक होने के साथ ही कप्तान राहुल ने भारत की पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए हैं। अब बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य है। मैच में दो दिन से ज्यादा का खेल बचा हुआ और भारत को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत है। वहीं, बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन चाहिए।
इस मैच में भारत की कुल बढ़त 500 रन के पार जा चुकी है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 250 रन से ज्यादा हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा अपने शतक के करीब हैं। वह तेजी से रन बना रहे हैं और जल्दी ही अपना शतक पूरा कर सकते हैं। पुजारा के शतक के बाद भारत अपनी पारी घोषित कर सकता है।
दूसरी पारी में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। पुजारा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साफ है कि टीम इंडिया जल्द ही अपनी पारी घोषित कर सकती है।
चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच में दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली है। पहली पारी में भी उन्होंने 90 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 87 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है। भारत की कुल बढ़त 450 रन से ज्यादा की हो चुकी है और जल्द ही टीम इंडिया अपनी पारी घोषित कर सकती है।
शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने के बाद ही आउट हो गए हैं। उन्होंने 152 गेंद में 110 रन की पारी खेली। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें मोमिनुल के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। अब चेतेश्वर पुजारा के साथ विराट कोहली मैदान पर हैं।
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 147 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। गिल के शतक की बदौलत दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 170 रन के पार जा चुका है और भारत की कुल बढ़त 425 रन के पार पहुंच गई है। इस मैच में भारत बेहद मजबूत स्थिति में आ गया है। अब टीम इंडिया तेजी से रन बनाकर जल्द ही अपनी पारी घोषित कर सकती है।
दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका है। इसके साथ ही टीम इंडिया की कुल बढ़त 400 रन से ज्यादा की हो गई है। गिल अपने शतक और पुजारा अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। इस मैच में भारत की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। अब बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना बहुत मुश्किल हो गया है।
तीसरे दिन का दूसरा सत्र खत्म होने तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 140 रन है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर चुके हैं। गिल 80 और पुजारा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 394 रन की हो चुकी है। इस सत्र में भारत ने 104 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट खोया। अब टीम इंडिया दिन के आखिरी सत्र में तेजी से रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर सकती है।
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 62 गेंदों में 50 रन जोड़े हैं। गिल तेजी से रन बना रहे हैं और पुजारा एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। यह जोड़ी भारत को बेहद मजबूत स्थिति में ले गई है। अब टीम इंडिया 400 रन से ज्यादा की बढ़त लेने के बाद पारी घोषित कर सकती है। भारत ने दूसरी पारी में 34 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं।
दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और चेतेश्वर पुजारा उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी हैं। भारत की कुल बढ़त भी 350 रन से ज्यादा की हो चुकी है और भारत की स्थिति मैच में काफी मजबूत हो गई है।
शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 84 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पांचवां अर्धशतक है। गिल के अर्धशतक के साथ ही दूसरी पारी में भारत का स्कोर 80 रन के पार जा चुका है और टीम इंडिया की कुल बढ़त 350 रन के करीब पहुंच गई है। इस मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में आ चुकी है।
70 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान लोकेश राहुल 62 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। अब शुभमन गिल के साथ चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। यह जोड़ी भारत की बढ़त 400 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेगी। दूसरी पारी में 23 ओवर का खेल पूरा होने के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 70 रन है। भारत की कुल बढ़त 324 रन की हो चुकी है। गिल 44 रन और पुजारा खाता खोले बिना बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दूसरी पारी में लोकेश राहुल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की है और भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन पार जा चुका है। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 300 रन से ज्यादा की हो गई है। गिल और राहुल दोनों अच्छे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और मैच में भारत की पकड़ काफी मजबूत कर चुके हैं।
तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। लोकेश राहुल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अच्छी साझेदारी जमाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी पारी में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन के पार जा चुका है।
तीसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 290 रन हो चुकी है। शुभमन गिल 15 और राहुल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है और आसानी से मैच जीत सकती है। तीसरे दिन दो सत्र का खेल बचा है और इसमें भारत अपनी बढ़त को 400 रन के पार ले जाना चाहेगा। इसके बाद टीम इंडिया के पास बांग्लादेश को आउट करने के लिए दो दिन का समय होगा।
दूसरी पारी में भी शुभमन गिल और लोकेश राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की है। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत की बढ़त को 300 रन के करीब ले जा चुके हैं। पहली पारी में 254 रन की बढ़त हासिल करने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी 30 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। और भारत की कुल बढ़त 300 रन के करीब हो चुकी है।
पहली पारी में 254 रन की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में भी बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 270 रन के पार हो गई है। लोकेश राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत की बढ़त 300 रन के पार ले जाना चाहेंगे। इस पिच पर टीम इंडिया बांग्लादेश के सामने 350 रन या उससे ज्यादा का लक्ष्य रखना चाहेगी।
भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली गेंद में ही सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में उमेश ने यासिर अली को बोल्ड किया। यहीं से बांग्लादेश की पारी पटरी से उतर गई। सिराज ने कुल तीन विकेट लिए और बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने अपना स्पिन का जलवा दिखाया। उन्होंने पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। अक्षर ने मेहदी हसन को आउट कर बांग्लादेश की पारी खत्म की।
मुश्फिकुर रहीम टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। मेहदी हसन ने 25, लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पास फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन टीम इंडिया ने तीसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम ने फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया है। टीम इंडिया मैच की तीसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी। बांग्लादेश को छोटे स्कोर पर समेटने के बाद भारत के पास फॉलोऑन देने का मौका था, क्योंकि आज भारतीय गेंदबाजों ने काफी कम गेंदबाजी की थी और सभी गेंदबाज तोरताजा थे साथ ही स्पिन गेंदबाजों को पिच से खासी मदद मिल रही थी, लेकिन राहुल ने बल्लेबाजी कर बढ़त को और आगे बढ़ाने का फैसला किया और चौथी पारी में बल्लेबाजी करने का खतरा नहीं उठाया। चौथी पारी में बल्लेबाजी और मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि पिच से स्पिन गेंदबाजों को और मदद मिलेगी।
पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 150 रन के स्कोर पर सिमट गई है। अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को आउट कर बांग्लादेश की पारी खत्म की। मेहदी हसन ने 82 गेंद में 25 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अक्षर ने उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अब भारत के पास पहली पारी के अधार पर 254 रन की बढ़त है और मैच में टीम इंडिया का पलड़ा बहुत भारी है।
नौ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की है और पांच विकेट ले चुके हैं। वहीं, मेहदी हसन बांग्लादेश को फॉलोऑन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे छोर पर खालेद अहमद उनका साथ दे रहे हैं। हालांकि, खालेद कई बार आउट होने से बाल-बाल बचे हैं। भारतीय टीम जल्द ही आखिरी विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी संभालनी चाहेगी।
कुलदीप यादव ने तीसरी बार किसी टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इस मैच में वह मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हसन का विकेट ले चुके हैं।
तीसरे दिन का पहला विकेट कुलदीप यादव के नाम रहा। इस मैच में यह उनकी पांचवीं सफलता है। कुलदीप ने इबादत हुसैन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इबादत ने 37 गेंद में 17 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था। 49 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर नौ विकेट पर 144 रन है। मेहदी हसन के साथ खालेद अहमद क्रीज पर हैं।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज और इबादत हसन क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश बांग्लादेश को फॉलोऑन से बचाने की होगी। वहीं, टीम इंडिया जल्द से जल्द बांग्लादेश की पारी खत्म करना चाहेगी। भारत को दो विकेट की जरूरत है।
मैच में पहले दिन क्या हुआ?
भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने गिल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 41 रन था। गिल के पवेलियन लौटते ही कप्तान राहुल और विराट कोहली भी आउट हो गए। 48 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। इसके बाद पंत और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत भी 46 रन बनाकर आउट हो गए।
पुजारा ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि, पुजारा दिन के अंत में शतक बनाने से ठीक पहले आउट हो गए। उन्होंने 90 रन की पारी खेली। इसके बाद अक्षर ने श्रेयस के साथ मिलकर 19 रन जोड़े, लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर वह भी आउट हो गए।
पहले दिन बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। खालेद अहमद के नाम एक सफलता लगी। इबादत हसन ने भी श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया था, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और श्रेयस नाबाद रहे।
मैच में दूसरे दिन क्या हुआ?
दूसरे दिन भारत ने 278/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन श्रेयस अय्यर जल्द ही आउट हो गए। पहले दिन उन्हें दो जीवनदान मिले थे और दूसरे दिन भी उन्हें एक जीवनदान मिला, लेकिन अय्यर अपना शतक नहीं पूरा कर सके। उन्होंने 86 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 385 रन तक पहुंचा दिया। अश्विन 58 और कुलदीप 40 रन बनाकर आउट हुए। अंत में उमेश ने दो छक्कों की मदद से भारत ने पहली पारी में 404 रन का स्कोर खड़ा किया।
बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। खालेद अहमद और इबादत हसन के नाम एक सफलता लगी।
बांग्लादेश की पारी की पहली गेंद में ही सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में उमेश ने यासिर अली को बोल्ड किया। यहीं से बांग्लादेश की पारी पटरी से उतर गई। सिराज ने कुल तीन विकेट लिए और बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने अपना स्पिन का जलवा दिखाया। उन्होंने छह ओवर के अंतराल में चार विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया।
बांग्लादेश की टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मुश्फिकुर रहीम अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए। वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले मेहदी हसन 16 और इबादत हुसैन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस जोड़ी पर बांग्लादेश को फॉलोऑन से बचाने की जिम्मेदारी होगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह मैच काफी अहम है। भारतीय टीम इस सीरीज के दोनों मैच जीतकर फाइनल की रेस में बनी रहना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की कोशिश वनडे सीरीज की तरह टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना चाहेगी।