फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अश्विन ने चेपॉक में लगातार दूसरा शतक जड़ा, बांग्लादेश को पहले टेस्ट में चखाया मजा, बने संकटमोचक

Thu, 19 Sep 2024 04:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का 101वां मुकाबला खेल रहे हैं। इसमें उन्होंने शानदार शतक जड़ा है। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 108 गेंदों में करियर का छठा शतक जड़ा।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में वह संकटमोचक साबित हुए हैं। उन्होंने चेपॉक में शतकीय पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। दिलचस्प बात यह है कि चेपॉक में यह अश्विन के बल्ले से निकला लगातार दूसरा शतक है। 
विज्ञापन

अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने जड़ा करियर का छठा टेस्ट शतक
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का 101वां मुकाबला खेल रहे हैं। इसमें उन्होंने शानदार शतक जड़ा है। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 108 गेंदों में करियर का छठा शतक जड़ा। इससे पहले चेपॉक में ही उन्होंने करियर का पांचवां टेस्ट शतक जड़ा था। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अश्विन ने 106 रनों की दमदार पारी खेली थी।

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : @BCCI
अश्विन के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड
पहले टेस्ट मुकाबले में अश्विन आठवें नंबर पर उतरे और शतक जड़ा। इसी के साथ उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह नंबर सात या उससे निचले क्रम पर उतरकर बल्लेबाजी करते हुए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने चार शतक लगाए हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव सात शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के नाम इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन

अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। 34 के स्कोर पर तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मोर्चा ऋषभ पंत ने संभाला। उन्होंने जायसवाल के साथ 62 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, 26वें ओवर में हसन महमूद ने उन्हें आउट कर दिया। वहीं, जायसवाल 56 और केएल राहुल 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने संभाला। दोनों के बीच 195* रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 80 ओवर में 339/6 है। अश्विन 102* और रवींद्र जडेजा 86* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें