फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 आज, यहां जानें मौसम-पिच और लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

Sat, 12 Oct 2024 08:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

 India vs Bangladesh 3rd T20 Live Streaming, Telecast: हम यहां आपको तीसरे टी20 मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं..
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। बता दें कि, इस सीरीज में भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत के साथ 2-0 से आगे चल रही है। अब उनकी नजर तीसरे मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने पर टिकी है।
विज्ञापन

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
इस सीरीज का तीसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल रह सकती है। इस मुकाबले में टॉस ज्यादा बड़ी भूमिका अदा नहीं करेगा। माना जा रहा है कि यहां दोनों पारियों में बड़े स्कोर बन सकते हैं। रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?
तीन मैचों की इस सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले पर बारिश का साया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के दौरान आकाश में बादल छाए रहने की आशंका है। वहीं, तापमान 23 डिग्री से 26 डिग्री तक रहने की संभावना है जबकि बारिश की संभावना 23 प्रतिशत है। हवाएं 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी जबकि आद्रता 89 फीसदी रह सकती है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि उन्हें पूरा मैच देखने को मिलेगा। 

हम यहां आपको तीसरे टी20 मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं..

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 12 सितंबर (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी जबकि टॉस 6:30 बजे हो जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री में होगी। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 (Sports 18-1 SD) और Sports 18-2 (हिंदी) टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, आप मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं..
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन (विकेट-कीपर), तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह, लिटन दास (विकेट-कीपर), जैकर अली अनिक (विकेट-कीपर), मेहदी हसन मिराज, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, रकीबुल हसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें