फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Test: पड़ोसियों पर भारी रविचंद्रन अश्विन, पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ लूट ली महफिल

Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

अश्विन और अय्यर की पारी की बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से बच गई। शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर टीम इंडिया को हार के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन अश्विन और अय्यर ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। उसने ढाका में मैच के चौथे दिन रविवार (25 दिसंबर) को 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक समय टीम इंडिया 74 रन पर सात विकेट गंवाकर फंसी हुई थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। अश्विन ने मैच में विजयी रन बनाया।
विज्ञापन


अश्विन और अय्यर की पारी की बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से बच गई। शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर टीम इंडिया को हार के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन अश्विन और अय्यर ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। अश्विन एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 62 गेंद की पारी में नाबाद 42 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्के लगाए।

अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ भी बनाया था निर्णायक रन
जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने विजयी रन लिया, लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में खेला गया मैच याद आ गया। उस मुकाबले में भी अश्विन ने यादगार एक रन बनाया था। उनका वह निर्णायक शॉट भारतीय फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। अश्विन ने पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच फिनिश कर फैंस का दिल जीत लिया।



दूसरे टेस्ट में क्या-क्या हुआ?
इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। चौथे दिन टीम इंडिया ने तीन और गंवाए। उसने सात विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशिया में लगातार 18वीं सीरीज अपने नाम की है। उसे पिछली हार अपने ही घरेलू मैदान पर 2012-23 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। तब टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हारी थी। उसके बाद से भारत अपने घरेलू मैदान पर 15 सीरीज जीता। वहीं, श्रीलंका में दो और बांग्लादेश में एक बार सीरीज में जीत मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें