फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Live Streaming: बल्लेबाजों के सामने स्पिन से निपटने की होगी चुनौती, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Wed, 18 Sep 2024 04:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

India vs Bangladesh Test 2024 Live Streaming Telecast Channel: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया था, लेकिन भारत के लिए बांग्लादेश को हराना आसान काम नहीं होगा क्योंकि मेहमान टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत दौरे पर आई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से लाल गेंद के सत्र की शुरुआत करने जा रही है। पिछले कुछ समय में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ जुलाई-अगस्त में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान भारत को श्रीलंकाई स्पिनरों ने काफी परेशान किया था जिस कारण टीम को सीरीज गंवानी पड़ी थी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने हाल ही में पाकिस्तान को उसकी जमीन पर काफी परेशान किया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

बढ़े आत्मविश्वास के साथ भारत दौरे पर आई है बांग्लादेश
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया था, लेकिन भारत के लिए बांग्लादेश को हराना आसान काम नहीं होगा क्योंकि मेहमान टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत दौरे पर आई है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था जो उसकी पाकिस्तान में पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। 

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
बांग्लादेश ने भले ही पाकिस्तान को हराया है, लेकिन भारत के खिलाफ टेस्ट में उसका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से भारत ने 11 बार बांग्लादेश को हराया है, जबकि दोनों टीमों के बीच दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश की टीम इस तरह कभी भी लाल गेंद के प्रारूप में भारत को चुनौती नहीं दे सकी है।  
विज्ञापन

हम भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार यानि 19 सितंबर से खेला जाएगा 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि सुबह 9 बजे होगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें