फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Video: विराट कोहली और रवींद्र जडेजा पर चढ़ा 'पठान' का जादू, शाहरुख खान के गाने पर किया डांस

Sun, 12 Feb 2023 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मैच में ब्रेक के दौरान डांस किया। दोनों बॉलीवुड के 'किंग खान' कहे जाने वाले शाहरुख खान के गाने पर झूमते दिखे। शाहरुख की नई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड दिए।
विज्ञापन
डांस करते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। उसने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 132 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त हासिल की। भारत ने तीसरे दिन ही मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जरूर जीत लिया।
विज्ञापन

कोहली ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मैच में ब्रेक के दौरान डांस किया। दोनों बॉलीवुड के 'किंग खान' कहे जाने वाले शाहरुख खान के गाने पर झूमते दिखे। शाहरुख की नई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड दिए। शाहरुख की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके गाने 'झूमे जो पठान' पर लोगों ने हजारों रील्स बनाए हैं। कोहली और जडेजा भी इस गाने पर खुद को नहीं रोक पाए। स्टेडियम में ब्रेक के दौरान इस गाने के बजते ही दोनों डांस करने लगे।



कैसा रहा कोहली का प्रदर्शन?
विराट पहले टेस्ट की पहली पारी में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। विराट टेस्ट की लगातार 37वीं पारी में शतक नहीं लगा सके। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की पारी खेली थी। उसके बाद कोहली ने छह अर्धशतक लगाए हैं। विराट लगातार 10वीं पारी में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में लगाया था। तब विराट ने 79 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें